'नाम खराब कर दूंगी', रोईं मनोज तिवारी की बेटी, चुभी सलमान की बात?

राष्ट्रीय समाचार

'नाम खराब कर दूंगी', रोईं मनोज तिवारी की बेटी, चुभी सलमान की बात?

14 सितंबर 2026 को 09:35 am बजे
'नाम खराब कर दूंगी', रोईं मनोज तिवारी की बेटी, चुभी सलमान की बात?

भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में नजर आ रही हैं. पहले वीकेंड का वार में रिती काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने अपने दिल में दबा दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता के पॉपुलर होने की वजह से उन्होंने लाइफ में कई बार अपनी दिल की ख्वाहिशों को मारा है.

दरअसल, वीकेंड का वार में सलमान खान ने रीति तिवारी को सलाह दी कि उन्हें गेम में ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है. अपने पिता से अलग अपनी खुद की पहचान बनाने पर सलमान ने रीति की तारीफ भी की.

सलमान से अपनी तारीफ सुनकर रीति काफी भावुक हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. लेकिन सलमान खान के जाने के बाद रीति फूट-फूटकर रोने लगीं. घरवालों के पूछने पर उन्होंने बताया कि वो काफी हैवी फील कर रही हैं, क्योंकि पिता की वजह से वो हमेशा से काफी प्रेशर में रही हैं.

रीति ने रोते-बिलखते हुए कहा-  मुझे लग रहा है कि मैं रियल बनकर अपनी फैमिली का नाम खराब कर दूंगी. आप समझ रहो हो? मैं ऐसी फैमिली से आती हूं कि जबसे मैं पैदा हुई हूं मुझे मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर ही जाना गया है.

Learn how to celebrate someone’s success from #Qazi . He has seen #Arijit’s success for the last 21 years & celebrated it like a brother.#RhitiTiwari says: “I felt jealous that #QaziTouqeer was appreciated by #SalmanKhan with all those things which she wants as a rockstar.” 💀…

'मेरे पिता की पहचान की वजह से मेरे साथ एक बड़ा नाम जुड़ा रहा है. जिस दिन से मैं पैदा हुई हूं, मुझे बोला गया है कि तुम इनकी बेटी हो, ठीक से बैठो, अच्छे से हंसों, ऐसे क्यों बोला, ऐसे क्यों किया. बाहर जाओ तो ऐसे बनो, कुछ बोल रही हो तो अच्छे से सोचो. लेकिन मैं तो कुछ और बन गई हूं. मगर मैं तो कुछ और हूं ना...मेरे पास वो हक है ना?'

रीति ने कहा कि वो सालों से इस बोझ तले दबी हुई हैं. वो रोते हुए आगे बोलीं- मैंने ये चीज अपने अंदर इतनी गहराई से उतार ली है. जिंदगी में पहली बार मुझे लग रहा है कि कोई मुझमें वो देख रहा है, जो मैं हूं

रीति बोलीं- कभी-कभी दिल भारी हो जाता है. मैं ऐसी इंसान नहीं हूं कि 10 लोगों के सामने रोने लगूं. रीति को फिर घरवालों ने चुप कराया और उन्हें समझाया. वैसे बिग बॉस में रीति तिवारी का गेम आपको कैसा लग रहा है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे