गर्लफ्रेंड की हत्या कर बोरी में भरा शव, बाइक पर ले जा रहा था, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

राष्ट्रीय समाचार

गर्लफ्रेंड की हत्या कर बोरी में भरा शव, बाइक पर ले जा रहा था, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

15 सितंबर 2026 को 08:19 am बजे
गर्लफ्रेंड की हत्या कर बोरी में भरा शव, बाइक पर ले जा रहा था, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
गर्लफ्रेंड की हत्या कर बोरी में भरा शव, बाइक पर ले जा रहा था, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हत्या की खौफनाक वारदात.
  • पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक युवक ने अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव बोरे में भर दिया
  • पुलिस ने बाइक पर रखा बोरा खोला को अंदर लड़की की लाश देखकर हैरान रह गई
  • आरोपी ने बताया कि दोनों का 4 साल से प्रेम संबंध था. लेकिन लड़की किसी और से प्यार करने लगी थी

प्यार, तकरार और फिर हत्या. वो बेखौफ होकर लड़की का शव एक बोरे में भरकर ले जा रहा था. जैसे उसे पुलिस का रत्ती भर डर न हो.मोटरसाइकिल पर बोरा लादकर बस लिए चल जा रहा था, लेकिन पुलिस के एक सवाल ने उसे बेनकाब कर दिया. मामला पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का है. अमित नाम का एक शख्स का 19 साल की नर्सिंग छात्रा के साथ पिछले चार साल से लव-अफेयर चल रहा था. लेकिन अचानक क्या हुआ कि उसने किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की तरह उसे मौत के घाट उतार दिया. 

गर्लफ्रेंड की हत्या कर बोरी में भरी लाश

पुलिस ने जब लड़के को रंगे हाथों पकड़ा तो उसका सारा राज खुल गया. हुआ कुछ यूं कि यह शख्स लड़की की हत्या कर उसकी लाश को एक बोरी में भरकर अपनी मोटरसाइकिल पर लिए चला जा रहा था. सोमवार रात जैसे ही वह बलरामपुर पुलिस बिजली विभाग के दफ्तर के सामने कालीतला के पास पहुंचा तो देखा कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बाइक पर ले जा रहा था लाश वाली बोरी

पुलिस ने पुरुलिया की तरफ से चले आ रहे अमित को भी रोक लिया. बाइक के पीछे बंधी बोरी को देखकर उनको कुछ शक हुआ तो पूछा कि इसमें क्या है? पुलिस अधिकारियों ने जैसे ही बोरी खोली तो अंदर का नजारा देख उसके होश फाख्ता रह गए. बोरे के भीतर तो लड़की की लाश थी. उन्होंने अमित को तुरंत हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले गए.

Latest and Breaking News on NDTV

19 साल की गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो अमित ने जो बताया वह खौफनाक था. आरोपी ने बताया कि बोरे में जिस लड़की की लाश है वह उसकी गर्लफ्रेंड है. दोनों का पिछले चार सालों से अफेयर चल रहा था. लेकिन कुछ महीने पहले उसे किसी और से प्यार हो गया. ये बात उससे बर्दाश्त नहीं हुई. मृतक लड़की की उम्र 19 साल है. वह नदिहार के पास एक मेस में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

अब पुलिस को शक है कि अमित पुरुलिया के तमना पुलिस स्टेशन के तहत नदिहार के पास मेस में जाकर लड़की की कथित तौर पर हत्या की है.वह बागमुंडी पुलिस स्टेशन के तहत बुरदा गांव की रहने वाली थी और नर्सिंग की पढ़ाई के लिए पुरुलिया में एक मेस में रह रही थी. लड़की की हत्या की खबर से बलरामपुर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

बाइक पर बोरी लाद बेखौफ चला जा रहा था

पुलिस को शक है कि शातिर अमित ने हत्या कर लड़की के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश बोरी में भर दिया. उसे लगा होगा कि वह बाइक से बोरी ले जाएगा और किसी को शक भी नहीं होगा. कौन ये सोच सकता है कि किसी के शव को कोई बोरे में ले जा सकता है. लेकिन बलरामपुर पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसका भांडा फूट गया. रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अमित को पकड़कर लड़की की लाश बरामद कर ली.आरोपी की पहचान बागमुंडी पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले हुरुमदा गांव के रहने वाले अमित कुमार महतो के तौर पर हुई है.

ये Video भी देखें:|सीतामढ़ी: जिप सदस्य के पति की हत्या के बाद लोगों का पुलिस पर हमला| Exclusive | UP News | BJP | Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-'ये दुर्घटना नहीं, हत्या की कोशिश का मामला', टक्कर के बाद गुरुग्राम की बाइकर गर्ल के पिता का बड़ा आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Crime, West Bengal Murder, Purulia Crime News, Bengal Police, Girl Friend Murder
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।