कुमार विश्वास ने घर में रखी कुरान, आलीशान है 'राम' बंगला

राष्ट्रीय समाचार

कुमार विश्वास ने घर में रखी कुरान, आलीशान है 'राम' बंगला

19 सितंबर 2026 को 09:20 am बजे
कुमार विश्वास ने घर में रखी कुरान, आलीशान है 'राम' बंगला

देश के जाने-माने कवि और गीतकार डॉ. कुमार विश्वास इस समय चर्चा में बने हुए हैं. 'रामायण' के 'जय जय राम' गाने को उन्होंने इतनी खूबसूरती और सादगी से लिखा है कि हर कोई उनका मुरीद हो गया है. 

'जय जय राम' को मिल रहे प्यार ने यह साबित कर दिया है कि डॉ. कुमार विश्वास की कलम का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है.   

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुमार विश्वास ने अपने नोएडा के आलीशान घर के खास कमरे में बैठकर ही 'रामायण' का गाना लिखा है. आइए आपको कुमार विश्वास के आलीशान बंगले का दीदार कराते हैं. 

कुमार विश्वास ने नोएडा में एक आलीशान 5 मंजिला बंगला बनाया है, जो किसी महल जैसा लगता है. बंगला बाहर से जितना आलीशान है, अंदर से उनता ही ग्रैंड और लग्जूरियस है. कर्ली टेल्स के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने अपने घर का टूर दिया था. 

बंगले का नाम उन्होंने 'राम' रखा है. बंगले की एंट्री पर एक बेहद बड़ा दरवाजा है, जो किसी शाही दरबार का लगता है. दरवाजे की दोनों साइड में बड़े-बड़े हाथी बने हैं, जो घर की एंट्रेंस को रायल लुक दे रहे हैं. 

कुमार विश्वास के बंगले में हर फ्लोर पर सीटिंग एरिया बनाया हुआ है, जहां एक साथ कई लोग जमा हो सकते हैं. मीटिंग कर सकते हैं. बातचीत कर सकते हैं या साथ में एन्जॉय कर सकते हैं.   

5 मंजिला बंगले में कुमार विश्वास ने बेसमेंट से लेकर छत तक 60 फीट की लंबी पेंटिंग लगाई है. पेंटिंग की थीम बसंत ऋतु पर बेस्ड है. पेंटिंग में कमल के फूल, पानी, पत्ते, पेड़ बने हैं. 

कुमार विश्वास ने घर में एक खास रूम बनाया है, जहां वो संगीत और पढ़ने-लिखने का काम करते हैं. कमरे की दीवार पर एक बड़ा सा पेड़ बना है, जिसमें कई अलग-अलग किताबें रखी हैं. कुमार विश्वास ने बताया कि रामायण के गाने भी उन्होंने इस कमरे में बैठकर लिखे हैं.   

घर में भगवान बुद्ध, राम, कृष्णा, गणपति की कई खूबसूरत मूर्तियां भी लगी हैं. माता-पिता के फ्लोर पर एक खूबसूरत मंदिर भी बना है. 

कुमार विश्वास ने अपने घर में एक प्राइवेट सैलून भी बनाया हुआ है. सैलून के साथ एक स्टीम और मसाज रूम भी बनाया है. मतलब घर में ही स्पा ले सकते हैं. बाहर जाने की जरूरत नहीं है. 

घर में उन्होंने एक प्राइवेट जिम भी बनाया है, जहां ट्रेनर आकर उन्हें वर्कआउट कराते हैं.   

कुमार विश्वास ने अपने फ्लोर पर बेडरूम के साथ एक और लाइब्रेरी बनाई हुई है, जहां वो देर तक किताबें पढ़ते हैं.

खास बात यह है कि उन्होंने लाइब्रेरी में भगवद्‍ गीता, रामचरित्र मानस के साथ कुरान शरीफ भी रखी हुई है. उन्होंने कहा कि किताबें लड़ाई नहीं लड़तीं.

बेटियों के फ्लोर पर बड़ा सा सीटिंग एरिया बनाया हुआ है, जहां कई सारे सोफा सेट लगे हैं. दीवार पर बड़ी सी टीवी भी लगी है.   

कुमार विश्वास के घर में एक आलीशान मंदिर भी है, जहां वो परिवार संग मिलकर रोजाना पूजा करते हैं. कुमार विश्वास का घर किसी राजा-महाराजाओं के महलों से कम नहीं है. 

करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद भी कुमार विश्वास अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं. वो आज भी मिट्टी के मटके का पानी पीते हैं. उन्होंने अपने किचन में पानी के लिए खास मटका रखा है. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे