'दिमाग में नक्सली होते हैं', भड़के 'रामायण' के 'लक्ष्मण'?
'दिमाग में नक्सली होते हैं', भड़के 'रामायण' के 'लक्ष्मण'?

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अकसर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके सामाजिक मुद्दों और देश से जुड़ी जरूरी बातों पर अपनी राय रखते हैं. अब उन्होंने एक बार फिर अपने दिल की बात कही और बुराई करने वालों पर तंज कसा.
क्या बोले सुनील लहरी सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कहा- अगर हम दुनिया में हर सीधी चीज को उल्टा होकर देखेंगे, तो सारी सीधी चीज हमें उल्टी नजर आएंगी. ऐसे हमारे समाज में कुछ लोग हैं, जिन्हें हर अच्छी होती हुई चीज, होती प्रोग्रेस या अच्छा काम कोई ना कोई खामी नजर आएगी. और वो उसे उल्टा ही समझेंगे. शायद मेरे ख्याल से ऐसे ही लोग नाराज फूफा कहलाते हैं, क्योंकि इनके दिमाग में नक्सली होते हैं.
वो कहते हैं कि एक कहावत जिसे में थोड़ा सा बदलकर बोल रहा हूं. सनम हम तो करेंगे नहीं कुछ भी. पर हम तुम्हें भी कुछ नहीं करने देंगे. अगर आपको नहीं आता है. नहीं करना चाहते हो. कोई बात नहीं, पर जो कर रहा है, उसके काम में अड़चन तो मत पैदा करो. उसकी तारीफ नहीं कर सकते, कोई बात नहीं. यहां तो लोग उन सारी चीजों का फायद भी उठाएंगे, एंजॉय भी करेंगे और बुराई भी करेंगे. अरे लोग तो दुश्मन के काम की भी तारीफ करते हैं. अजीब विडबंना है.
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो हर चीज उल्टा होकर देखते हैं और समझते हैं कि हर चीज उल्टी और गलत हो रही है शायद यही नाराज फूफा और दिमागी नक्सल कहलाते हैं. सुनील लहरी ने ये वीडियो किसके लिए शेयर किया है. उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया. पर माना जा रहा है कि उनका ये वीडियो सांसद पी. चिदंबरम पर कटाक्ष है.
इससे पहले सुनील लहरी ने अपने वीडियो में तुकाराम मुंढे के काम करने के तरीके और ईमानदारी की सराहना की थी. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाते हैं और आम लोगों के हित में लगातार काम करते हैं. एक्टर ने लोगों से अपील की कि वो तुकाराम मुंढे जैसे अधिकारियों का समर्थन करें और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें