'मेरे फ्रेंड से पंगा मत लेना...', ट्रंप ने किसे दोस्त बताकर गल्फ नेताओं को चेताया?
'मेरे फ्रेंड से पंगा मत लेना...', ट्रंप ने किसे दोस्त बताकर गल्फ नेताओं को चेताया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बैठक के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन की जमकर तारीफ की. ट्रंप ने एर्दोगन को अपना दोस्त बताया और उन्हें "टफ कुकी" यानी बेहद सख्त शख्स बताया. इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद नेताओं से कहा कि एर्दोगन से "पंगा मत लेना".
GCC की इस बैठक में इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैद, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी, सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा समेत कई क्षेत्रीय नेता मौजूद थे. इसी दौरान ट्रंप ने एर्दोगन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि तुर्की से उनके दोस्त एक सख्त इंसान हैं और उनसे भिड़ना ठीक नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: भारत के ग्लोबल रीच को बड़ा बूस्ट... IMEC को ट्रंप का खुला समर्थन
एर्दोगन की तारीफ करते हुए ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी बात सही तरीके से ट्रांसलेट की जाएगी. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बैठक में अच्छा ट्रांसलेटर मौजूद है. इसके बाद ट्रंप ने एर्दोगन को "फैंटास्टिक" और शानदार इंसान बताया.
Donald Trump: (Cumhurbaşkanı Erdoğan hk) “Buradaki Türkiye'den dostum. Sert bir adamdır. Onunla uğraşmayın. Sert biridir.” “Harika bir adamdır, değil mi? Dostum..” pic.twitter.com/1JeYRjj4We
ट्रंप ने एर्दोगन को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि वह उनके साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं. बैठक में ट्रंप का यह बयान तब आया जब मिडिल ईस्ट में तनाव और अलग-अलग जंग को लेकर क्षेत्रीय देशों के बीच बातचीत का दौर चल रहा है.
बैठक के बाद न्यूयॉर्क में तुर्की हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए एर्दोगन ने कहा कि तुर्की और क्षेत्र के दूसरे देश गल्फ के सामने मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान का खात्मा, सुपर इंटेलिजेंस, ग्रीनलैंड, 8 युद्ध... UN की स्पीच में क्या-क्या बोले ट्रंप?
Cumhurbaşkanımız @RTErdogan, New York'ta ABD Başkanı Donald Trump'ın Körfez ülkesi liderleri ile düzenlediği zirveye katıldı. pic.twitter.com/pb9g8iGjDk
एर्दोगन ने कहा कि करीब आठ देशों ने गल्फ की मुश्किलों को जल्द दूर करने की कोशिश में हिस्सा लिया है. उन्होंने कहा कि इन कोशिशों के नतीजे और फायदे आने वाले समय में दिखाई देंगे. एर्दोगन ने यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करने और न्यूयॉर्क में कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों के बाद दिया.
📌 संबंधित खबरें
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज रफ्तार थार का कहर! स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, शख्स की मौत- ड्राइवर फरार
- सूखे से शराब पर संकट! फ्रांस की वाइन इंडस्ट्री पर क्लाइमेट चेंज की मार, झुलस रही अंगूर की फसल
- 845 किलो से ज्यादा गांजा, चरस, कोकीन और एम्फेटामाइन जब्त, DRI की देशभर में बड़ी कार्रवाई; 15 तस्कर गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें