नाश्ते में बनाएं महाराष्ट्रियन स्टाइल ग्वार फली ठेचा, आसान है बनाना
नाश्ते में बनाएं महाराष्ट्रियन स्टाइल ग्वार फली ठेचा, आसान है बनाना

Maharashtrian Gawar Phali Thecha Recipe: महाराष्ट्र के ट्रेडिशनल खान-पान में कई ऐसी देसी रेसिपी हैं, जिनका स्वाद आज भी गांव की रसोई की याद दिलाता है. मुंबई में आज भी लोग ठेचा खाना बहुत पसंद करते हैं, एक तो यह झटपट बन जाता है और इसका तीखापन रोटी-चावल सब के साथ अच्छा लगता है. हरी-मिर्च-लहसुन, पनीर, सोयाबीन, मूंगदाल का ठेचा तो आपने खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी ग्वार फली का ठेचा खाया है.
ग्वार से बनने वाला ठेचा भी ऐसी ही एक फटाफट तैयार होने वाली डिश है. इसमें ग्वार के साथ भुनी हुई मूंगफली और तिल का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को और भी खास बना देते हैं. दाल-चावल, रोटी या भाकरी के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है. महाराष्ट्र में आज भी लोग इसे बनाते हैं, आप भी इसे सुबह नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं. आइए ग्वार फली का ठेचा बनाने की रेसिपी जानते हैं, जो कम समय में बन जाती है.
खास टिप: अगर आपके पास सिलबट्टा नहीं है, तो आप इसे मिक्सी में बना सकते हैं. इसके लिए मिक्सी को लगातार न चलाएं, बल्कि रोक-रोक कर पर सिर्फ 1-2 बार ही चलाएं ताकि यह दरदरा रहे. इसका बिल्कुल बारीक पेस्ट नहीं बनाना है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें