'बेइज्जती बर्दाशत नहीं करूंगा', वीरेंद्र सहवाग ने दी वॉर्निंग
'बेइज्जती बर्दाशत नहीं करूंगा', वीरेंद्र सहवाग ने दी वॉर्निंग

राइज एंड फॉल सीजन 2 को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. इस बार सीजन के होस्ट अशनीर ग्रोवर नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं. शो 26 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर, शो और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें की हैं. उन्होंने शो को लेकर अपनी प्लानिंग भी बताई. आइए जानते हैं कि राइज एंड फॉल को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा.
शो को लेकर बोले सहवाग बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में विरेंद्र सहवाग ने 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के साथ अपने रियलिटी शो होस्टिंग डेब्यू के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शुरू में रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने को लेकर उन्हें कुछ हिचकिचाहट थी, लेकिन फिर कुछ चीजें थीं, जिन्होंने उनका मन बदला और इस फॉर्मेट ने उन्हें क्या आकर्षित किया.
सहवाग ने क्रिकेट और 'राइज एंड फॉल' की दुनिया के बीच की समानताओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि दोनों ही जगह अलग-अलग पर्सनैलिटीज और राय को मैनेज करना, असहमति और कन्फ्लिक्ट को हैंडल करना, टीम डायनामिक्स और बदलते हालात से निपटना शामिल है. अपने शार्प वन-लाइनर्स और स्ट्रेट-टॉकिंग ह्यूमर के लिए जाने जाने वाले सहवाग ने कहा कि वे शो में किसी की नकल करने के बजाय अपनी खुद की पर्सनैलिटी लेकर आए हैं. उन्होंने खुलासा किया कि होस्टिंग रोल संभालने से पहले उन्होंने कभी 'राइज एंड फॉल' जैसा रियलिटी शो नहीं देखा था और वो इस अनुभव को एकदम नए नजरिए से अप्रोच कर रहे हैं.
A post shared by MX Player by Prime Video (@mxbyprimevideo)
पूर्व क्रिकेटर से पूछा गया कि वो शो में क्या बर्दाशत नहीं करेंगे, तो उन्होंने कहा कि मैं किसी की बेइज्जती बर्दाशत नहीं कर सकता. वो कहते हैं कि मैं किसी इंसल्ट बर्दाशत नहीं करूंगा. जो भी करना है एक दायरे में रहकर करिए. क्रिकेट में भी ऐसा होता था, लेकिन जब भी कोई फैमिली की ओर जाता था. वो बर्दाशत नहीं होता था. क्रिकेट में भी आप मुझे कुछ भी बोल सकते हो, लेकिन मेरी फैमिली को शामिल नहीं कर सकते. तो वो मेरा एक है कि आप दूसरी की बेइज्जती मत करिए. बाकी आपको जो करना है करिए.
बातचीत के दौरान सहवाग ने अपने करियर के बुरे दौर को भी याद किया. उन्होंने यंग क्रिकेटर्स को एडवाइस देते हुए कहा कि आप अपनी स्किल्स को इंप्रूव करिए. जितना हो सके खुद को बेहतर बनाएं. 'राइज एंड फॉल 2', 26 सितंबर से Prime Video और MX Player पर फ्री में देखा जा सकता है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें