दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम में घुसते ही मारी गोली

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम में घुसते ही मारी गोली

03 सितंबर 2026 को 08:28 am बजे
दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम में घुसते ही मारी गोली
दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम में घुसते ही मारी गोली
दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या.
  • दिल्ली के नरेला थाना इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई
  • मृतक की पहचान 36 साल के प्रमोद के रूप में हुई है जो रोजाना जिम जाते थे
  • घटना आउटर नॉर्थ जिला के नरेला थाना इलाके में गुरुवार सुबह हुई, कारोबारी की मौके पर मौत हो गई
नई दिल्ली:

दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है.घटना आउटर नॉर्थ जिला के नरेला थाना इलाके की है. गुरुवार को एक प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुबह-सुबह नरेला स्थित द जिम के बाहर कारोबारी को गोली मार दी गई. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रॉपर्टी कारोबारी  हर रोज की तरह ही गुरुवार सुबह जिम में एक्सरसाइज करने गया था. जिम के बाहर उसे गोली मार दी गई.  मृतक की पहचान 36 साल के प्रमोद के तौर पर हुई है. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं है. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

जिम में घुसते समय ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, वह सुबह 6 बजे करीब जिम जा रहे थे. वह जैसे ही जिम के बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. प्रमोद गंभीर घायल हालत में वहीं गिर गए. इतने में हमलावर वहां से भाग गए. प्रमोद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रॉपर्टी डीलर को मिल रहे थे मोटी रंगदारी के कॉल्स

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,प्रमोद को पिछले कुछ दिनों से रंगदारी के कॉल्स आ रहे थे. उनसे मोटी रकम मांगी जा रही थी. रकम न दने पर उनको जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. इन धमकियों के बाद से वह अपने किसी दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी में आने-जाने लगे थे. लेकिन हमलावर उनकी हर एक गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. जिम जाते समय ही उनको निशाना बनाया गया.पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-गोलीबारी से दहला अमेरिका, मिनियापोलिस की बिल्डिंग में खूनी खेल- शूटर समेत 3 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Murder, Delhi Property Dealer Murder, Narela Murder, Delhi Police
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।