गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड

टेक्नोलॉजी

गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड

06 सितंबर 2026 को 11:38 am बजे
गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज? ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड

कई बार मोबाइल रिचार्ज करते समय जल्दबाजी में गलत नंबर डाल देते हैं. रिचार्ज होने के बाद जब पता चलता है कि नंबर ही गलत था, तो सबसे पहले यही चिंता होती है कि अब पैसे वापस कैसे मिलेंगे? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ मामलों में गलत नंबर पर किए गए रिचार्ज के पैसे वापस मिल सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा.

अगर रिचार्ज करते समय मोबाइल नंबर गलत डाल दिया है, तो सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपने रिचार्ज किस ऐप से किया है. अगर आपने अपने सिम कार्ड की ऑफिशियल ऐप से रिचार्ज किया है, तो रिफंड मिलने का ऑप्शन मिल सकता है.

वहीं, अगर आपने किसी थर्ड पार्टी ऐप जैसे किसी दूसरे रिचार्ज ऐप से पेमेंट किया है, तो रिफंड मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए रिचार्ज करने से पहले नंबर को एक बार जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: ₹550 करोड़ का पैकेज, Apple की कमान... फिर भी CEO का LinkedIn प्रोफाइल इतना खाली क्यों?

अगर आप Jio यूजर हैं और गलत नंबर पर रिचार्ज हो गया है, तो आपको ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए. रिचार्ज को तय समय के अंदर कैंसिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: आ रहा है Xiaomi 18 Fold, इस दिन लॉन्चिंग, बदलेगा मार्केट का ट्रेंड?

रिफंड लेते समय आपको अवेलेबल रिफंड मेथड में से एक विकल्प चुनना पड़ सकता है. इसमें इंस्टेंट क्रेडिट या Jio Store Credit Wallet जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. रिफंड की रकम आपके चुने गए तरीके के हिसाब से वापस आ सकती है.

इसलिए अगली बार अगर गलती से गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए, तो घबराने के बजाय तुरंत ऐप में जाकर रिफंड या कैंसिल रिचार्ज का ऑप्शन जरूर चेक करें. जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही बेहतर रहेगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे