कालकाजी इलाके में हुई घटना के बाद लेडी श्रीराम ने शुरू की ऑनलाइन क्लासेज

शिक्षा

कालकाजी इलाके में हुई घटना के बाद लेडी श्रीराम ने शुरू की ऑनलाइन क्लासेज

23 सितंबर 2026 को 09:57 am बजे
कालकाजी इलाके में हुई घटना के बाद लेडी श्रीराम ने शुरू की ऑनलाइन क्लासेज

राजधानी के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन ने आज की क्लासेज को ऑनलाइन शिफ्ट कर दिया है. वहीं, मंगलवार को भी रेगुलर क्लासेज को रद्द कर दिया गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि कॉलेज के केवल दो किलोमीटर की दूरी पर पॉर्क में 17 साल की नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के बाद कॉलेज ने यह फैसला लिया है. उनका कहना है कि छात्रों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इस घटना ने इलाके और उसके आस-पास सुरक्षा को लेकर छात्रों और कॉलेज कम्युनिटी के बीच चिंता बढ़ा दी है.

इस घटना को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल कनिका के. आहूजा का कहना है कि इस दुखद घटना के बारे में पता चलने के बाद हमने क्लासेज रद्द कर दीं. हमारे छात्रों की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे जरूरी है. हमने अपने फैकल्टी मेंटर्स और कॉलेज काउंसलर से कहा है कि वे किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर छात्रों की मदद के लिए उपलब्ध रहें.

बता दें कि जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद पार्क में बैठी थी. तभी वहां 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे. उन्होंने दोनों को डराया-धमकाया और फिर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे