नीम करोली बाबा बनकर परेशान हुआ एक्टर! बोला- बुरा लगता है

मनोरंजन

नीम करोली बाबा बनकर परेशान हुआ एक्टर! बोला- बुरा लगता है

06 सितंबर 2026 को 04:36 pm बजे
नीम करोली बाबा बनकर परेशान हुआ एक्टर! बोला- बुरा लगता है

जब हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है तो इंसान अपने क्षेत्र में कितनी तरक्की कर सकता है, इसका एक उदाहरण हाल ही में फिल्म हनुमान अंश से देखने मिला. नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म धीमी शुरुआत के बाद आज लोगों के दिलों पर राज कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. 2 करोड़ के बजट में बनी ये छोटी फिल्म आज ऐतिहासिक बन चुकी है.

फिल्म हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्य ने निभाया था, जो दरअसल इसमें एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने वाले थे. लेकिन उनपर भगवान की ऐसी कृपा बरसी कि वो पिक्चर के मेन लीड बन गए. नीम करोली बाबा की भूमिका में उन्हें दर्शकों ने काफी प्यार और सम्मान दिया. यहां तक कि कुछ लोग उन्हें पूजने तक लगे और उनके पैर छूने लगे. अब लोगों के मिले प्यार पर शोभिनव ने रिएक्ट किया है.

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान हनुमान अंश एक्टर ने नीम करोली बाबा के अंश होने पर कहा-  बहुत बुरा लगता है क्योंकि मैं उनका ना कोई अंश हूं और ना ही मैं उनका दास हूं और मैं उनका भक्त हूं. तो बुरा लगता है लेकिन ठीक है उनकी भावनाएं हैं तो मैं उसका आदर करता हूं और उसका सम्मान करता हूं. ठीक है, मैं अपने आप को कृपा पात्र मानता हूं कि भगवान ने हनुमान जी ने मुझे माध्यम बनाया और लोगों के दिल के भक्ति रस को बाहर निकालने के लिए मुझे माध्यम बनाया. मैं खुद को कृपा पात्र मानता हूं.

फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 30वें दिन नेट 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अपने पांचवे हफ्ते में ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. आजतक किसी भी बॉलीवुड फिल्म का इतना दमदार पांचवा शनिवार नहीं बीता, जैसा हनुमान अंश के साथ रहा है. बीते दिन 16 करोड़ रुपये कमाने के बाद, ये बात साफ है कि संडे के दिन भी फिल्म दमदार कमाई करने वाली है. इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहेगा, इसी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे