'राम के गेटअप में देख लोगों ने छुए पैर', बोला एक्टर, हुआ ट्रोल
'राम के गेटअप में देख लोगों ने छुए पैर', बोला एक्टर, हुआ ट्रोल

'कच्चा बादाम' वाले गाने से फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा रामायण लेकर आ रही हैं. उनकी फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है. इसमें वो मां सीता का किरदार निभा रही हैं. वहीं राम की भूमिका एक्टर देव शर्मा प्ले कर रहे हैं. बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई थी.
फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के ट्रेलर को लेकर देव शर्मा काफी इमोशनल होते नजर आए. इसी दौरान उन्होंने भगवान राम बनने पर भी बात की. देव ने बताया कि जब वो पहली बार भगवे रंग के कपड़ों को पहनकर भगवान राम के गेटअप में सेट पर आए थे, तब लोग इतने भावुक हुए कि वो उनके पैर छूने लगे.
एक्टर ने कहा- मैंने जब वो भगवे रंग के कपड़े पहने थे, चूंकि हमारा पहले लुक वनवास वाला था तो हमने अपने आप को शीशे में देखा. तबतक थोड़ी फीलिंग आ गई थी कि कुछ अलग करने जा रहे हैं. लेकिन जब मैं अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकला, करीब-करीब 350 लोग वहां मौजूद थे जिसमें हर उम्र के लोग शामिल थे. उन 70 की उम्र के आसपास वाले लोगों ने मेरे पैर छूने शुरू कर दिए. तभी मैंने महसूस किया कि मैं देव शर्मा नहीं हूं, अब प्रभु श्रीराम की आत्मा के साथ मेरी आत्मा का मिलने होना जरूरी है.
'ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि लोग मुझे देव शर्मा नहीं बल्कि श्रीराम के रूप में देख रहे थे. वो एक एनर्जी थी. हमारा सेट वैनिटी से कुछ ही दूरी पर था. हम जब चल रहे थे, तब हमने एक औरा महसूस किया. उस समय मुझे श्रीराम की एनर्जी महसूस हुई. मैंने वो चाल धारण की जो उन्हें एक साधारण इंसान से भगवान बनाती है. ये उनका आशीर्वाद था कि हमें पहले दिन लोगों का इतना प्यार मिला.'
Prabhu Shree Ram ne avatar le liya hai 🙏 "Jab me pehle din bhgwa kpde pahan ke shoot ke liye vanity van se bahar nikla to waha 350 log the or sab mere per chu rahe the" "Mujhe lga ab me dev sharma nahi hu, Mere andar bhagwan ram ji aa gye hai" 😭 pic.twitter.com/7DQncvixu8
देव शर्मा के इस बयान पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. जबसे फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा का ट्रेलर सामने आया है, इसके खराब वीएफएक्स और एक्टिंग पर खूब सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये आदिपुरुष 2.0 बनने जा रही है. अब देखना है कि 25 सितंबर को जब फिल्म रिलीज होगी तो इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.
📌 संबंधित खबरें
- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर
- लता मंगेशकर का 68 साल पुराना देहाती गीत, जिसमें है असम की माटी की महक, चढ़ गयो पापी बिछुआ को वैजयंतीमाला-दिलीप कुमार ने बनाया अमर
- Hanuman Ansh की कमाई के बीच ये है 2026 की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, भारत में कमाए 500 करोड़
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें