पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, कुनार में बरसाए बम

दुनिया

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, कुनार में बरसाए बम

21 सितंबर 2026 को 07:44 am बजे
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, कुनार में बरसाए बम

पाकिस्तान की वायु सेना ने अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तानी विमानों ने कुनार प्रांत में हमला किया, जिसमें कई नागरिकों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि यह हमला रात के समय किया गया, जब लोग अपने घरों में थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी जेट ने कुनार के साथ-साथ पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिका में भी हमला किया. कुनार प्रांत के नुर्गल जिले के पतंग इलाके में रात करीब 3:30 बजे कम ऊंचाई पर उड़ रहे पाकिस्तानी विमानों ने कथित तौर पर बम गिराए. हमले के बाद इलाके में परिवारों के बीच डर का माहौल है और नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: इमरान खान के इलाज पर बवाल, PTI करेगी 27 सितंबर को प्रदर्शन

YET AGAIN: PAKISTAN BOMBS AFGHAN CIVILIANS Last night Pakistani jets struck Kunar and Paktika in eastern Afghanistan. Multiple civilians injured. The home of ordinary citizen Noor Muhammad — in Kunar reduced to a heap of rubble. pic.twitter.com/WOHJ5Y23J2

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी विमानों ने नुर्गल जिले में रहने वाले नूर मोहम्मद के घर को निशाना बनाया. हमले के बाद घर पूरी तरह मलबे में बदल गया. स्थानीय लोग घटनास्थल पर बमों के अवशेष इकट्ठा करते हुए भी नजर आए. सामने आई जानकारी में इसे एक आम नागरिक का घर बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में क्या पक रहा है? एक तरफ जेल में डॉक्टरों का छापा, दूसरी तरफ इमरान की बहन भेजी गईं जेल

हमले से जुड़ी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नूर मोहम्मद के घर पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बम गिराए और पूरा घर तबाह हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले के बाद मलबे से बमों के अवशेष मिले हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हमले में घर के अंदर कितने लोग मौजूद थे और नुकसान कितना हुआ है.

कुनार में यह एयरस्ट्राइक ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है. सामने आई रिपोर्टों में इसे पाकिस्तानी विमानों की ओर से की गई ताजा कार्रवाई बताया गया है. फिलहाल हमले में हुए कुल नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी का इंतजार है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे