पीएम मोदी का संबोधन सुना, फैमिली फोटो खिंचवाई... फिर चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

दुनिया

पीएम मोदी का संबोधन सुना, फैमिली फोटो खिंचवाई... फिर चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

13 सितंबर 2026 को 11:56 am बजे
पीएम मोदी का संबोधन सुना, फैमिली फोटो खिंचवाई... फिर चीन रवाना हुए शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद भारत से चीन के लिए रवाना हो गए हैं. शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत आए थे. करीब सात साल बाद उनकी यह भारत यात्रा थी. समिट के दूसरे दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना. इससे पहले पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दूसरे देशों के नेताओं के साथ ब्रिक्स की फैमिली फोटो में भी शामिल हुए.

शी जिनपिंग शनिवार दोपहर एयर चाइना की फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचे थे. उनके साथ एक हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था. एयरपोर्ट से वह कड़ी सुरक्षा के बीच आर्मर्ड होंगछी एन701 कार से ब्रिक्स समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच समिट से इतर करीब 45 मिनट तक अहम द्विपक्षीय बैठक भी हुई.

यह भी पढ़ें: 'टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स को हथियार बनाना साझा तरक्की में रोड़ा', BRICS के मंच से PM मोदी का बड़ा मैसेज

#WATCH | Delhi: Chinese President Xi Jinping departs from Delhi after participating in the BRICS Summit 2026. pic.twitter.com/aO8IME4sum

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता में क्या हुआ?

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की इस बैठक में भारत-चीन रिश्तों को आगे बढ़ाने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने संस्थागत संपर्क बढ़ाने, कारोबारी रिश्तों को मजबूत करने, सीधी उड़ानें फिर शुरू करने और व्यापार घाटे से जुड़े मुद्दों पर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित के तीन सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए. दोनों नेताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए और सीमा पर शांति बनाए रखना जरूरी है.

शनिवार शाम ब्रिक्स के दूसरे नेताओं के लिए पीएम मोदी की की तरफ से आयोजित गाला डिनर में कई राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के बाद शी जिनपिंग डिनर में शामिल नहीं हुए और कहा जा रहा है कि आराम के लिए होटल लौट गए.

यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 LIVE, Day-2: 'रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी पर रहा हमारा फोकस', BRICS से PM मोदी का मैसेज

दूसरे दिन के पीएम मोदी के संबोधन के दौरान रहे मौजूद

रविवार को ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओपन सेशन को संबोधित किया. उनके संबोधन में समावेशी वैश्विक विकास, ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने और नई दिल्ली ब्रिक्स घोषणा को लागू करने पर जोर रहा. इसके बाद शी जिनपिंग ने पीएम मोदी और दूसरे नेताओं के साथ फैमिली फोटो खिंचवाई. समिट से जुड़े अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद शी जिनपिंग अब भारत से चीन के लिए रवाना हो गए हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे