बाजार के महंगे मास्क छोड़ें, नीम-करी पत्ता पीसकर बनाएं नेचुरल मास्क

टेक्नोलॉजी

बाजार के महंगे मास्क छोड़ें, नीम-करी पत्ता पीसकर बनाएं नेचुरल मास्क

19 सितंबर 2026 को 09:00 am बजे
बाजार के महंगे मास्क छोड़ें, नीम-करी पत्ता पीसकर बनाएं नेचुरल मास्क

Curry Patta Powder For Hairs: करी पत्ता जिसे मीठी नीम भी कहा जाता है, रोज से लेकर शाही व्यंजनों का एक अहम हिस्सा है लेकिन क्या आपको पता है कि करी पत्ता आपकी सुंदरता भी बढ़ा सकता है. करी पत्ता को मीठी नीम भी कहा जाता है. वहीं, कढ़वा नीम भी आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है.

ऐसे में इन दोनों को मिलाकर अगर आप घर पर ही पाउडर बनाकर स्टोर कर लें तो ये आपके बहुत काम आ सकता है. इसे आप हफ्ते में दो बार फेस पर लगाएं या फिर किसी हेयर मास्क में मिलाकर बालों में लगाएं तो आपको कुछ ही दिन में स्किन और बालों में फर्क दिखने लगेगा.

कड़वी नीम एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती है और त्वचा से पिंपल्स, दाग-धब्बे व सिर से डैंड्रफ खत्म करती है, वहीं मीठी नीम (करी पत्ता) बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण बालों को काला, घना और झड़ने से बचाती है.

बाजार में मिलने वाले नीम पाउडर में अक्सर मिलावट और नमी होती है. अगर आप बिना किसी केमिकल के अपनी स्किन को बेदाग और बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो घर पर ही बेहद आसानी से मीठी और कड़वी नीम का फ्रेश पाउडर बनाकर महीनों तक स्टोर कर सकते हैं.

दोनों नीम की पत्तियों को डंडियों से अलग कर लें और ठंडे पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि धूल-मिट्टी पूरी तरह निकल जाए.

धोई हुई पत्तियों को किसी साफ सूती कपड़े पर फैलाकर पंखे की हवा में या हल्की छांव में 1-2 दिन के लिए सुखाएं. (ध्यान रखें: इन्हें बहुत तेज कड़क धूप में न सुखाएं, वरना इनके प्राकृतिक तेल और गुण कम हो जाते हैं).

अगर पत्तियों में थोड़ी नमी रह जाए, तो धीमी आंच पर किसी भारी तले की कढ़ाई में बिना तेल के 1 मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लें ताकि वे एकदम क्रिस्पी हो जाएं.

जब पत्तियां पूरी तरह कुरकुरी हो जाएं, तब उन्हें मिक्सी के सूखे ग्राइंडिंग जार में डालकर बारीक पीस लें.

पिसे हुए पाउडर को महीन छलनी से छान लें ताकि बारीक और सॉफ्ट पाउडर अलग हो जाए.

इस फ्रेश हर्बल पाउडर को किसी सूखे और एयरटाइट कांच के डिब्बे में भरकर रखें. यह पाउडर 6 महीने तक खराब नहीं होता.

फेस पैक के लिए (बेदाग और ग्लोइंग स्किन): 1 चम्मच नीम-करी पत्ता पाउडर में 1 चम्मच दही या गुलाब जल और चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें; पिंपल्स और दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे.

हेयर पैक के लिए (घने बाल व डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प): 2 चम्मच इस पाउडर में थोड़ा नारियल तेल या एलोवेरा जेल मिलाकर बालों की जड़ों (स्कैल्प) में लगाएं. 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें; डैंड्रफ खत्म होगी और बालों का झड़ना रुकेगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे