बैलेंस बिगड़ा, सड़क से उतरकर पलटी तिरुपति जा रही बस, एक्सीडेंट का खौफनाक वीडियो

मनोरंजन

बैलेंस बिगड़ा, सड़क से उतरकर पलटी तिरुपति जा रही बस, एक्सीडेंट का खौफनाक वीडियो

23 सितंबर 2026 को 10:24 am बजे
बैलेंस बिगड़ा, सड़क से उतरकर पलटी तिरुपति जा रही बस, एक्सीडेंट का खौफनाक वीडियो
आंध्र प्रदेश में बस पलटने का सीसीटीवी वीडियो.
  • आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में यात्री बस सड़क किनारे टकराकर पलट गई
  • मदनपल्ले से तिरुपति जा रही आंध्र परिवहन की बस वाल्मीकिपुरम मंडल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई
  • बस का टायर फटने से संतुलन बिगड़ा और बस सड़क से कच्चे रास्ते पर उतरकर पलट गई

आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले से रोड एक्सीडेंट का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. बीच सड़क पर चली आ रही एक यात्री बस अचानक से सकड़ के किनारे कच्चे रास्ते पर मिट्टी के ढेर से टकराते ही पलट गई. घटना मंगलवार की है. मदनपल्ले से तिरुपति जा रही एक आंध्र परिवहन की बस वाल्मीकिपुरम मंडल के विरलम के पास पलट गई. इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं.

सड़क किनारे पलटी यात्रियों से भरी बस

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर सीधी चल रही बस अचानक से मिट्टी के कच्चे रास्ते पर उतरी और पलट गई. बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद बस का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क से मिट्टी के कच्चे रास्ते पर उतर गई. यह हादसा CCTV में कैद हो गया, जिसमें बस को अचानक सड़क के किनारे पलटते हुए देखा जा सकता है.

बस एक्सीडेंट का सीसीटीवी वीडियो

इस हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के सरकारी अस्पतालों ले जाया गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है. वहीं किसी को गंभीर चोट भी नहीं आई है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. जांच के बाद ही बस पलटने की सही वजह का पता चल पाएगा.

ये भी पढे़ं-हैदराबाद लिफ्ट हॉरर : 90 मिनट तक दीवार-लिफ्ट के बीच फंसा रहा शख्स, पैरों में हुआ फैक्चर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh News, Andhra Accident CCTV, Road Accident CCTV VIdeo, Bus Overturned Accident India, Andhra News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।