बीजेपी नेता के घर 'जेठालाल' और सचिन, बप्पा के किए दर्शन

खेल

बीजेपी नेता के घर 'जेठालाल' और सचिन, बप्पा के किए दर्शन

22 सितंबर 2026 को 08:16 am बजे
बीजेपी नेता के घर 'जेठालाल' और सचिन, बप्पा के किए दर्शन

बॉलीवुड में गणपति की धूम मची हुई है. बीती सोमवार की रात कई सितारे बप्पा के दरबार में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते नजर आए. सुपरस्टार शाहरुख खान लालबागचा राजा के पास गए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं.

लालबागचा राजा के अलावा बीजेपी नेता आशीष शेलार के घर भी बप्पा के दर्शन के लिए कई सारे फिल्मी और क्रिकेट जगत के सितारे पहुंचते हुए नजर आए.

सचिन तेंदुलकर ने बीजेपी नेता आशीष शेलार के घर बप्पा के दर्शन किए. दिग्गज क्रिकेटर वहां रात के समय में गए, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया.

बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद, सचिन ने बीजेपी नेता से मुलाकात भी की. काफी समय तक दोनों को एक-दूसरे से बात करते हुए देखा गया. बप्पा के दर्शन के बाद उनके चेहरे पर खुशी भी नजर आई.

सबके चहेते दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल भी आशीष शेलार के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. एक्टर पिछले 18 साल से एक ही किरदार निभा रहे हैं, जिसमें उन्हें लोगों का प्यार भी मिला.

दिलीप जोशी ने बप्पा के दर्शन से पहले पैप्स से भी मुलाकात की. वो उनके लिए कैमरा पर पोज देने के लिए भी खड़े हुए. अपने फेवरेट कलाकार को देखकर फैंस भी बड़े खुश होते नजर आए.

दिलीप जोशी के अलावा फिल्ममेकर अशोक पंडित और डायरेक्टर साजिद खान भी आशीष शेलार के घर पहुंचते नजर आए थे. गणेशोत्सव का आखिरी दिन शुक्रवार है, ऐसे में अभी और भी सितारे बप्पा के दरबार में जाते दिख सकते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे