गुड़हल के पत्तों से फेस पैक कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इसे लगाने से चेहरे पर आ जाएगा निखार

राष्ट्रीय समाचार

गुड़हल के पत्तों से फेस पैक कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इसे लगाने से चेहरे पर आ जाएगा निखार

25 सितंबर 2026 को 09:02 am बजे
गुड़हल के पत्तों से फेस पैक कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इसे लगाने से चेहरे पर आ जाएगा निखार
गुड़हल के पत्तों से फेस पैक कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इसे लगाने से चेहरे पर आ जाएगा निखार
गुड़हल का फेस पैक कैसे बनाएं?
(Photo Credit- @shweta_shah_nutritionist/Instagram)

हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा हमेशा फ्रेश और चमकदार दिखे. स्किन हमेशा साफ रहे और ग्लो बना रहे. इसके लिए लोग अलग-अलग नुस्खे आजमाते हैं. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने ऐसा ही एक नुस्खा बताया है. चेहरे पर निखार बढ़ाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट गुड़हल के पत्तों से फेस पैक बनाकर लगाने की सलाह देती हैं. आइए जानते हैं गुड़हल के पत्तों से फेस पैक कैसे बनाएं, चेहरे पर कैसे लगाएं और इससे त्वचा को क्या फायदे मिल सकते हैं- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. इसके लिए-

  • 5-6 ताजे गुड़हल के फूल की पंखुड़ियां
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर 
  • आधा चम्मच शहद और 
  • 1-2 चम्मच कच्चा दूध या गुलाब जल चाहिए.
ऐसे बनाएं गुड़हल का फेस पैक
  • इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल की पंखुड़ियों को अच्छी तरह साफ कर लें.
  • इसके बाद पंखुड़ियों को पीसकर एक मुलायम पेस्ट बना लें.
  • इस पेस्ट में 1 चम्मच चंदन पाउडर और आधा चम्मच शहद डालें. 
  • अब, इसमें 1-2 चम्मच कच्चा दूध या गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. 
  • सभी चीजों के अच्छी तरह मिल जाने पर आपका फेक पैक बनकर तैयार हो जाएगा. 
चेहरे पर कैसे लगाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद तैयार पैक की एक पतली परत पूरे चेहरे पर लगाएं. पैक को आंखों और होंठों के आसपास लगाने से बचें. करीब 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से धीरे-धीरे धो लें. चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

कैसे फायदा पहुंचाता है ये फेस पैक?

श्वेता शाह बताती हैं, गुड़हल से बना ये फेस पैक थकी और बेजान दिखने वाली त्वचा को फ्रेश दिखाने में मदद कर सकता है. इसे लगाने के बाद त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस हो सकती है. गुड़हल का फेस पैक त्वचा को शांत रखने, स्किन टेक्सचर को बेहतर करने और चेहरे पर ताजगी लाने में भी मदद कर सकता है. इससे चेहरा फ्रेश और निखरा हुआ नजर आ सकता है.

ऐसे में आप भी स्किन पर निखार लाने के लिए इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Beauty News, Lifestyle News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।