घर पर बनाएं शुद्ध मोरिंगा पाउडर, बचेंगे पैसे और सेहत भी रहेगी बेहतर
घर पर बनाएं शुद्ध मोरिंगा पाउडर, बचेंगे पैसे और सेहत भी रहेगी बेहतर

Homemade Moringa Powder: मोरिंगा यानी सहजन को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल सब्जी से लेकर कई तरह की चीजों में किया जाता है. हालांकि, रोजाना ताजी सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. ऐसे में आप इसकी पत्तियों को सुखाकर घर पर ही मोरिंगा पाउडर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है और सही तरीके से स्टोर करने पर आप इसे कुछ समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर मोरिंगा पाउडर बनाने का आसान तरीका.
मोरिंगा पाउडर बनाने के लिए क्या चाहिए? इसके लिए आपको सिर्फ ताजी मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियां और एक साफ सूती कपड़े की जरूरत होगी. पत्तियों को सुखाने के लिए एक साफ कंटेनर और पाउडर स्टोर करने के लिए कांच का एयरटाइट जार भी रखें.
मोरिंगा पाउडर को आप अपनी रोज की डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे दाल, सब्जी या सूप में थोड़ी मात्रा में मिलाकर लिया जा सकता है. इसके अलावा इसे आटे में मिलाकर रोटी या पराठा भी बना सकते हैं. कुछ लोग मोरिंगा पाउडर को स्मूदी, छाछ या सलाद में भी डालकर इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इसे किसी भी चीज में मिलाते समय बहुत ज्यादा मात्रा लेने से बचें और स्वाद के अनुसार ही इस्तेमाल करें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें