मध्य प्रदेश में क्लोरीन गैस लीक से गांव में मचा हड़कंप!
स्वास्थ्य
मध्य प्रदेश में क्लोरीन गैस लीक से गांव में मचा हड़कंप!
09 सितंबर 2026 को 09:01 am बजे
मध्य प्रदेश के सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. लसुड़िया खास गांव में टैंक से गैस बाहर निकलने के बाद आसपास मौजूद लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई. आधा दर्जन से ज्यादा प्रभावित लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक सभी खतरे से बाहर हैं. प्लांट में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें