हादसा कहें या हत्या? : सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं हुआ लागू, सड़क पर खड़ी गाड़ी ने फिर ली जान; बिहार में घटना
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राजनीति
हादसा कहें या हत्या? : सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं हुआ लागू, सड़क पर खड़ी गाड़ी ने फिर ली जान; बिहार में घटना
07 सितंबर 2026 को 07:01 am बजे
{"_id":"6a9e0df60dc9542db0027c3c","slug":"sheohar-road-accident-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1445-4697260-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा कहें या हत्या? : सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं हुआ लागू, सड़क पर खड़ी गाड़ी ने फिर ली जान; बिहार में घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा कहें या हत्या? : सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं हुआ लागू, सड़क पर खड़ी गाड़ी ने फिर ली जान; बिहार में घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:01 AM IST
सार
Bihar News : बिहार में रविवार की रात एक हादसे ने फिर दिखा दिया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश राज्य में आकर निष्प्रभावी हो गया है। प्रभावी होता तो इस तरह एक युवक की जान नहीं जाती। पुलिस इसे हादसा कहेगी, लेकिन देखा जाए तो यह सरकारी लापरवाही में जान लेना है।
सड़क पर इसी कंक्रीट मिक्सर से टकरा कर रात में युवक की हुई मौत।
- फोटो : amar ujala digital
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहुती गांव में रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक अभिजीत कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमहुती निवासी दिनकर सहनी के पुत्र अभिजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश बिहार में लागू नहीं हो रहा है। उच्चतम न्यायालय ने सड़क पर पार्किंग नहीं होने को सुनिश्चित करने के लिए पिछले दिनों कड़ा आदेश दिया था।
अंधेरे में कुछ नहीं दिखा, चेतावनी भी नहीं थी
अभिजीत कुमार मोटरसाइकिल से गुजर रहा था। उसी दौरान वह निर्माणाधीन सड़क पर खड़े सीमेंट मिक्सर वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन रात के समय निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे सीमेंट मिक्सर अंधेरे में खड़ा था। वाहन के आसपास पर्याप्त चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग, ड्रम या रिफ्लेक्टर की व्यवस्था नहीं की गई थी।
मिक्सर से टकराया, उसके पीछे एक टैंकर भी था
वाहन चालकों को सावधान करने के लिए निर्माण स्थल पर ‘कार्य प्रगति पर है’ या अन्य चेतावनी बोर्ड भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। बताया गया कि मिक्सर वाहन के पीछे एक टैंकर भी लगा था, जिससे रात में सड़क की स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए हादसे की परिस्थितियों की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों के साथ-साथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें