नौशाद के बाद आदिल का एनकाउंटर... कौशांबी पटाखा ब्लास्ट केस में एक्शन

स्वास्थ्य

नौशाद के बाद आदिल का एनकाउंटर... कौशांबी पटाखा ब्लास्ट केस में एक्शन

03 सितंबर 2026 को 09:06 am बजे
नौशाद के बाद आदिल का एनकाउंटर... कौशांबी पटाखा ब्लास्ट केस में एक्शन

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 31 अगस्त को मोहम्मदपुर मनौरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के आरोपियों की पकड़ के लिए की गई. पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी की, जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आदिल के दोनों पैरों में गोली लग गई.

डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि आदिल अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से भागने की फिराक में था. सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों ने घेराबंदी की. खुद को घिरता देख आदिल ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की. एनकाउंटर पिपरी थाना क्षेत्र के कमालपुर-बरेठी नहर पटरी के पास हुआ.

नौशाद अली की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है और चार लोग घायल हैं।.मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

इससे पहले पुलिस ने 1 सितंबर को मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नौशाद अली को पकड़ा था. पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा गठित चार टीमों में से एक ने फरार चल रहे उसके बेटे आदिल को अब गिरफ्तार कर लिया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे