दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाए? नोट कर लें रेसिपी
दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाए? नोट कर लें रेसिपी

Dalchini Kadha Recipe : बदलते मौसम में लोगों को कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं, जिसमें गले में दर्द, खराब, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी शामिल है. ऐसे में बार-बार दवाओं का सेवन सही नहीं होता है. इश स्थिति में दादी-नानी के नुस्खे काम आते हैं. इन नुस्खों में दालचीनी का काढ़ा भी शामिल है. इस काढ़े की अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती है. इतना ही नहीं, ये कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाती है. अगर आप भी घर पर दालचीनी का काढ़ा बनाना चाहते हैं, तो इसकी आसान रेसिपी नोट कर लें.
दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
- दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा
- पानी - 1 गिलास
- अदरक - 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- काली मिर्च - 3 से 4
- शहद - 1 चम्मच
- तुलसी की पत्तियां - 2 से 3
विधि
- दालचीनी का काढ़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं.
- पानी जब अच्छी तरहसे उबल जाए, तो इसमें दालचीनी, अदरक और काली मिर्च डालकर अच्छे से उबाल लें.
- अगर आप तुलसी की पत्तियां इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे भी इसी समय डाल सकते हैं.
- अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक उबलने दें.
- जब पानी लगभग एक चौथाई कम हो जाए और उसमें मसालों की खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें.
- काढ़े को एक कप में छान लें और थोड़ा ठंडा होने पर इसमें शहद मिला दें.
- ध्यान रखें कि बहुत गर्म काढ़े में शहद नहीं डालना चाहिए.
दालचीनी के काढ़े का स्वाद कैसे बढ़ाएं?
अगर आपको काढ़े का तीखापन ज्यादा लगता है, तो इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला सकते हैं. इससे स्वाद में हल्की खटास आ जाएगी और इसे पीना आसान हो जाएगा. कुछ लोग इसमें लौंग भी डालते हैं, जिससे इसकी खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.
दालचीनी का काढ़ा कितनी मात्रा में पिएं?
काढ़ा एक गाढ़ा ड्रिंक होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पीना बेहतर माना जाता है. कोशिश करें कि पूरे दिन में एक कप काढ़ा ही पिएं. किसी भी चीज का काफी ज्यादा सेवन करना सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है.
ये भी पढ़ें - बारिश की बूंदों के साथ घर में न आ जाए सर्दी-खांसी, चाय में मिलाएं ये 3 जादुई मसाले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें