बेंगलुरु: महिला को बंधक बनाया और फिर कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु: महिला को बंधक बनाया और फिर कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

05 सितंबर 2026 को 08:00 am बजे
बेंगलुरु: महिला को बंधक बनाया और फिर कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो

आपने कर्ज वसूली को लेकर ऐसे कई मामले सुने या देखे होंगे, जहां प्राइवेट कंपनियों या ऐप से जुड़े लोग कर्जदारों के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें धमकाते हैं. लेकिन कर्नाटक में सामने आया यह मामला इससे कहीं आगे है, जो आजाद भारत में शर्मसार करने वाला है. बेंगलुरु में लोन की रकम और ब्याज नहीं चुकाने पर एक महिला को कथित तौर पर किडनैप कर निर्वस्त्र किया गया और उसके साथ मारपीट की गई.

आरोप है कि तीन लोगों, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने महिला का निर्वस्त्र हालत में वीडियो भी बनाया और पैसे नहीं चुकाने पर उसे वायरल करने की धमकी दी.

यह पूरा मामला तब सामने आया, जब पीड़िता की मां ने चंद्रालेआउट पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक, महिला ने करीब दो साल पहले आरोपी रेशमा बानू से 1 लाख रुपये उधार लिए थे. इसके बाद उसने रेशमा के जरिए आरोपी नाजत से 50 हजार रुपये और उधार लिए थे.

पुलिस के अनुसार, आर्थिक परेशानी के कारण महिला ने छह महीने से ब्याज और दो महीने से किस्त देना बंद कर दिया था. इसके बाद उसने रेशमा का नंबर ब्लॉक कर दिया और अपनी मां के घर चली गई. पुलिस ने बताया कि नाजत ने कथित तौर पर महिला को काम दिलाने के बहाने अपने घर बुलाया. वहां रेशमा और उसका पति सुहैल भी पहुंच गए. आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ मारपीट की.

आरोप है कि महिला पर चाकू से हमला करने के बाद उसे जबरन ऑटो रिक्शा में बैठाया गया और किडनैप कर लिया गया. इसके बाद उसे कुंबलगोडु के पास एक घर में ले जाया गया, जहां उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई. लापता होने की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया. इसके बाद रेशमा बानू, नाजत और सुहैल को गिरफ्तार कर लिया गया. चंद्रालेआउट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे