हनीमून पर कपूर खानदान की बेटी, जंगल में पति संग हुई रोमांटिक

राष्ट्रीय समाचार

हनीमून पर कपूर खानदान की बेटी, जंगल में पति संग हुई रोमांटिक

19 सितंबर 2026 को 08:31 am बजे
हनीमून पर कपूर खानदान की बेटी, जंगल में पति संग हुई रोमांटिक

बोनी कपूर की लाडली बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इन दिनों लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. अंशुला पति रोहन ठक्कर संग हनीमून एन्जॉय कर रही हैं. वो सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर करके फैंस को भी ट्रीट दे रही हैं.

अंशुला, केन्या के मसाई मारा में खूबसूरत लोकेशन पर हनीमून के हर पल को यादगार बना रही हैं. हनीमून से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति संग जंगल के बीच रोमांटिक डेट एन्जॉय करती हुई दिखाई दीं.

चारों तरफ जंगल का खुला नजारा, खूबसूरत लोकेशन और तरह-तरह के एनिमल्स दिखाई दे रहे हैं, जो उनकी डेट को परफेक्ट और एडवेंचरस बना रहे हैं.

अंशुला ने पति रोहन ठक्कर संग सफारी राइड भी एन्जॉय की. कपल ने स्पा भी एन्जॉय किया. पावर कपल रोहन और अंशुला एक साथ एक दूजे की बांहों में रोमांटिक पल बिताते हुए दिखाई दिए. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को मदहोश कर रही है. फैंस भी दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं.

इस तस्वीर में दोनों स्पा लेने से पहले अपने स्पेशल मोमेंट को कैप्चर करते हुए दिखाई दिए. सेल्फी फोटो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. अंशुला और रोहन की मिलियन डॉलर स्माइल से साफ जाहिर है कि वो हर पल को कितना ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं.

अंशुला कपूर की बात करें तो लंबी डेटिंग के बाद उन्होंने अपने स्वीटहार्ट रोहन ठक्कर संग जुलाई में शादी रचाई. दोनों की शादी का जश्न कई दिनों तक चला था. अंशुला और रोहन की शादी में इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं.

अंशुला और रोहन की शादी को करीब 2 महीने हो चुके हैं. दोनों साथ में ड्रीमी लाइफ एन्जॉय करहे हैं. उनकी केमिस्ट्री फैंस को खुश कर देती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे