स्कीट में भारत ने जीता ब्रॉन्ज, अभी मीराबाई चानू का मुकाबला जारी

खेल

स्कीट में भारत ने जीता ब्रॉन्ज, अभी मीराबाई चानू का मुकाबला जारी

23 सितंबर 2026 को 07:06 am बजे
स्कीट में भारत ने जीता ब्रॉन्ज, अभी मीराबाई चानू का मुकाबला जारी

Asian Games Live Updates, 23 September:  एश‍ियन गेम्स का आज (23 स‍ितंबर) को चौथा द‍िन है.  मनु भाकर भारत को मेडल नहीं ज‍िता सकीं. वहीं सॉफ्ट टेन‍िस में जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं महिला स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके अलावा पुरुषों के स्कीट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल आया.

आज मीराबाई चानू और पुरुषों की बैडमिंटन टीम एक्शन में होगी. आज के द‍िन के लाइव अपडेट के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. हम लगातार इस पेज को र‍िफ्रेश कर रहें.

जय मीणा सेमीफाइनल में 2-4 से हार गए हैं और उन्होंने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. यह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला मेडल है. भारत के जय  सेमीफाइनल में जापान के तुकोया कुरोसाका से से हार गए. यह भारत का 23 स‍ितंंबर का तीसरा मेडल रहा, इस तरह उसके कुल 10 मेडल हो गए हैं.  भारत के अब तक कुल मेडल  1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर 2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर 3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर 4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज 5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर 7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड 8-राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल (न‍िशानेबाजी, स्कीट मह‍िला टीम इंवेंट): ब्रॉन्ज  9-अनंतजीत स‍िंंह नारुका , मैराज अहमद खान और भावतेज्ञ सिंह ग‍िल ( न‍िशानेबाजी, स्कीट पुरुष टीम इंवेंट): ब्रॉन्ज  10- जय मीणा (सॉफ्ट टेन‍िस) : ब्रॉन्ज 

मीराबाई चानू पिछले एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रही थीं, अब वह अपने पहले एशियन गेम्स मेडल की दौड़ में हैं, लेकिन उनके रास्ते में नॉर्थ कोरिया की री सोंग गम हैं, जो 2 बार की डिफेंडिंग चैंपियन हैं, और वह भी इस रेस में हैं. 

1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर 2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर 3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर 4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज 5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर 7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड 8-राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल (न‍िशानेबाजी, स्कीट मह‍िला टीम इंवेंट): ब्रॉन्ज  9-अनंतजीत स‍िंंह नारुका , मैराज अहमद खान और भावतेज्ञ सिंह ग‍िल ( न‍िशानेबाजी, स्कीट पुरुष टीम इंवेंट): ब्रॉन्ज 

शूटिंग: भारत ने पुरुषों के स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. जो भारत का एश‍ियन गेम्स में अब कुल 9वां मेडल है. अनंतजीत स‍िंंह नारुका , मैराज अहमद खान और भावतेज्ञ सिंह ग‍िल की तिकड़ी ने क्वालिफिकेशन में 346 पॉइंट्स स्कोर किए. 

1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर 2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर 3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर 4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज 5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज 6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर 7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड 8-राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल (न‍िशानेबाजी, स्कीट टीम इंवेंट)- ब्रॉन्ज 

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ग्रुप-ए के मुकाबले में ईरान को 37-23 से हराया. 

मनु भाकर 10मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं, उन्होंने कुल 181.1 अंक अर्ज‍ित किए.   महिलाओं के 10m एयर पिस्टल इवेंट्स में भारत को कोई मेडल नहीं मिला. टीम इवेंट में भारत चौथे स्थान पर रहा, जबकि सिर्फ़ मनु भाकर इंडिविजुअल फाइनल में पहुंच् पाईं.  ईशा सिंह और सुरुचि सिंह फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गईं. 

भारत ने महिला स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने 331 स्कोर किया. 

जय मीणा ने एशियन गेम्स में इत‍िहास रचा है, 26 साल के जय ने एशियन गेम्स के इतिहास में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला मेडल पक्का किया है.  उन्होंने एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के नुगुइट शेरविन को 4-3 से हराया. सेमीफाइनल में पहुंचकर, उन्होंने मेन्स सिंगल्स में मेडल पक्का कर लिया है.  जय मीना 2025 में ब्रॉन्ज मेडल के साथ एशियन सॉफ्ट टेनिस चैम्प‍िययनशिप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बने थे. 

इतिहास बन गया है, सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल पक्का हो गया है. जय मीणा QF में रोमांचक 4-3 से जीत के साथ पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. 

अनीश गौड़ा और वेदांत माधवन पुरुषों के 200m फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल में जगह बनाने से चूक गए. अनीश ने 1:51.20 का समय निकालकर अपनी हीट में चौथा और कुल मिलाकर 11वां स्थान हासिल किया, जबकि वेदांत उसी हीट में 1:52.01 के समय के साथ छठे स्थान पर रहे और कुल मिलाकर 13वां स्थान हासिल किया. अनीश फाइनल के लिए पहले रिजर्व हैं, जबकि वेदांत क्वालिफ़िकेशन से चूक गए. 

मीराबाई चानू आज महिलाओं के 49kg वेटलिफ्टिंग फाइनल के लिए तैयार हैं.  उन्होंने ओलंपिक और वर्ल्ड चैम्प‍ियनश‍िप सहित हर दूसरा मेडल जीता है, लेकिन, एशियन गेम्स का मेडल उनकी कैबिनेट से गायब रहा है. 

फाइनल सुबह 10 बजे से शुरू होगा, बाद में, ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं के 53 kg फाइनल में खेलेंगी. 

सेपक टकरा में भारतीय पुरुषों की रागु टीम एशियन गेम्स में मेडल जीतने के बहुत करीब है.  अगर पुरुषों की टीम अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में फिलीपींस को 3-0 से हरा देती है, तो वे सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे, जिससे ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का हो जाएगा,  भारत अभी 2-0 से आगे है, और मैच के तीसरे और आखिरी सेट में, भारत विरोधी टीम से 13-12 से थोड़ा आगे है. 

मनु भाकर 10m एयर पिस्टल महिला इंडिविजुअल में तीसरे नंबर पर रहीं और क्वाल‍िफाई कर सकीं, वहीं भारतीय 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम ने ने एक बार फिर निराश किया.  यह टीम चौथे नंबर पर रही, इस तरह 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पदक तालिका से बाहर हो गया.   

10m एयर पिस्टल महिला इंडिविजुअल के क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर तीसरे नंबर पर रहीं, इस तरह उन्होंने फाइनल के ल‍िए क्वाल‍िफाई कर लिया है. हालांकि, इस इवेंट में शामिल दो अन्य भारतीय, ईशा सिंह और सुरुचि सिंह क्रमशः 15वें और 26वें स्थान पर रहीं. 

सुरुचि सिंह ने शॉट्स के तीसरे राउंड में ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस दी, 97 पॉइंट्स बनाए. दूसरी ओर, ईशा ने 95 पॉइंट्स के साथ फ़िनिश किया, जो पिछले दो राउंड में उनके बनाए गए पॉइंट्स से बेहतर है.  हालांकि, वे मनु भाकर से काफ़ी पीछे हैं, जिन्होंने अपने तीसरे और चौथे राउंड में 98 और 96 का स्कोर किया है, जिससे वह स्टैंडिंग में 5वें स्थान पर पहुँच गई हैं. 

ऐसा लगता है कि वह फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर पाएंगी, जबकि बाकी दो बाहर हो जाएँगी।

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे