आसिफ खान-लव गिल की नजदीकियों पर मचा बवाल, एक्टर के सपोर्ट में आई पत्नी, बोली- हमारा रिश्ता इन्सिक्योर नहीं

मनोरंजन

आसिफ खान-लव गिल की नजदीकियों पर मचा बवाल, एक्टर के सपोर्ट में आई पत्नी, बोली- हमारा रिश्ता इन्सिक्योर नहीं

22 सितंबर 2026 को 08:53 am बजे
आसिफ खान-लव गिल की नजदीकियों पर मचा बवाल, एक्टर के सपोर्ट में आई पत्नी, बोली- हमारा रिश्ता इन्सिक्योर नहीं
आसिफ खान-लव गिल की नजदीकियों पर मचा बवाल, एक्टर के सपोर्ट में आई पत्नी, बोली- हमारा रिश्ता इन्सिक्योर नहीं
Bigg Boss 20: आसिफ खान और लव गिल के वायरल वीडियो पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस 20 के घर का ड्रामा सोशल मीडिया पर भी आग की तरह फैल रहा है. कंटेस्टेंट आसिफ खान और उनकी को कंटेस्टेंट लव गिल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं जिन्हें लेकर फैन्स भी हैरान हैं कि आखिर चल क्या रहा है. जब मामला गर्माया तो आसिफ की पत्नी को बीच में आना पड़ा. दरअल आसिफ और लव के कई वीडियो क्लिप वायरल हुए जिनमें लव, आसिफ को जबरदस्ती गले लगाते कभी उनकी गोद में बैठतीं तो कभी उनके नजदीक बैठती नजर आईं. 

इन वीडियो से दोनों की नजदीकियों और आसिफ की शादी को लेकर सवाल खड़े होने लगे. इस चर्चा पर रिएक्शन देते हुए, आसिफ की पत्नी जेबा अपने पति के सपोर्ट में सामने आई हैं और दर्शकों से अपील की है कि वे सिर्फ कुछ क्लिप्स के आधार पर कोई नतीजा न निकालें.

आसिफ जो घर के अंदर कई झगड़ों और चर्चाओं का हिस्सा रहे हैं, हाल ही में लव के साथ क्लोज होते दिखे. वायरल हुए वीडियो में से एक में लव आसिफ को गले लगाती हुई दिखीं, जबकि दूसरे वीडियो में वह उन्हें जाने से रोकने की कोशिश करती हुई नजर आईं. लाइव फीड की क्लिप्स ने भी दर्शकों के बीच चर्चा छेड़ दी है. कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि शादीशुदा होने के बावजूद आसिफ किसी दूसरी कंटेस्टेंट के इतने करीब क्यों आ रहे हैं.

लव गिल विवाद पर जेबा खान ने तोड़ी चुप्पी

ट्रोलिंग के बीच जेबा ने आसिफ के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बयान शेयर किया और लोगों से ऑनलाइन वायरल हो रहे छोटे वीडियो क्लिप्स से आगे की बात समझने को कहा. उन्होंने लिखा कि आसिफ की पत्नी होने के नाते, उन्हें लगा कि उनकी शादी को लेकर हो रही बातचीत पर 'साफ-साफ' बात करना जरूरी है.

उन्होंने नोट में लिखा, "आसिफ की पत्नी के तौर पर, मुझे लगता है कि एक बार दिल से और पूरी साफगोई के साथ यह बात कहना जरूरी है. उन सभी लोगों से जो उनके बारे में अलग कहानी बनाने की कोशिश कर रहे हैं - मैं खास तौर पर शो के कुछ पलों को लेकर हो रही हालिया बातचीत और उसकी वजह से हमारी शादी पर उठ रहे सवालों के बारे में बात कर रही हूं. प्लीज, सोशल मीडिया पर चल रही कुछ क्लिप्स के बजाय 24x7 लाइव फीड देखें. आप देखेंगे कि वह कितनी बार मेरे, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करते हैं और आप उस पति को ज्यादा बेहतर ढंग से देख पाएंगे जिसे मैं जानती हूं - न कि सिर्फ उन कुछ सेकंड्स में जो कभी भी पूरी सच्चाई नहीं दिखा सकते." 

यह भी पढ़ें: बुल्ले शाह की कविता पर बना था माधुरी दीक्षित का ये गाना, सूफी कलाम को बनाया डांस नंबर, आज भी डांस के लिए लड़कियों की पहली पसंद

उन्होंने आगे कहा, "हमारा रिश्ता मजबूत है, हमारी समझ अच्छी है, और यहां कुछ भी समझाने या सही ठहराने की जरूरत नहीं है. घर के अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है. उन्हें खेलने दें. लेकिन प्लीज, इस गेम को किसी के कैरेक्टर या शादी को जज करने का जरिया न बनाएं. इसलिए जो लोग देख रहे हैं, उनसे कहूंगी कि आसिफ को देखें, उनके सफर को देखें, उस इंसान को खुद समझें और वे असल में जैसे हैं, वैसे ही उन्हें सपोर्ट करें. कुछ क्लिप्स से कहानी तो बन सकती है, लेकिन वे सच को बदल नहीं सकतीं."

आसिफ खान और उदिति सिंह का पंगा

यह विवाद तब सामने आया है जब आसिफ बिग बॉस 20 हाउस में अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. इससे पहले, उदिति सिंह के साथ भी उनकी बहस हुई थी. उदिति ने उन पर जरूरत से ज्यादा फ्रेंडली होने का आरोप लगाया था और बातचीत के दौरान उनके छूने पर आपत्ति जताई थी. बहस के दौरान आसिफ ने अपना बचाव किया था. सोशल मीडिया पर घर के अंदर की हर हरकतों को ऐनालाइज किया जा रहा है, ऐसे में जेबा का बयान यह साफ करता है कि वह नहीं चाहतीं कि वायरल क्लिप्स का इस्तेमाल उनकी शादी पर सवाल उठाने या शो में उनके पति के सफ़र को तय करने के लिए किया जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aasif Khan, Bigg Boss 20, Salman Khan, Love Gill, Entertainment
शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।