बेटे ने मां को जिंदा जलाया, पुलिस से बोला- मैं भगवान हूं

धर्म

बेटे ने मां को जिंदा जलाया, पुलिस से बोला- मैं भगवान हूं

21 सितंबर 2026 को 09:46 am बजे
बेटे ने मां को जिंदा जलाया, पुलिस से बोला- मैं भगवान हूं

पटना में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में एक बेटे पर अपनी 60 वर्षीय मां को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी चिंटू कुमार नशे की हालत में था. पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की. गिरफ्तारी के बाद आरोपी खुद को भगवान बताने लगा.

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 60 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई है. वह खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में रहती थीं. उनका बेटा चिंटू कुमार ऑटो रिक्शा चलाता है और कथित तौर पर नशे का आदी है. आरोप है कि नशे की हालत में उसने अपनी मां को घर के अंदर जिंदा जला दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी.

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुरू की जांच इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी चिंटू को गिरफ्तार करने की कोशिश की. आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस ने किसी तरह उसे काबू में लिया और गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी की हरकतें सामान्य नहीं थीं. वह पुलिस के सामने खुद को भगवान बताने लगा. वह कथित तौर पर कह रहा था कि यह कलयुग है और उसने ही अपनी मां को मारा है.

पुलिस ने मंजू देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के NMCH भेज दिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के समय आरोपी ने किस तरह के नशे का सेवन किया था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे