मस्जिद गिराने और धार्मिक आजादी के मुद्दे पर जमीयत की दिल्ली में बड़ी बैठक

राजनीति

मस्जिद गिराने और धार्मिक आजादी के मुद्दे पर जमीयत की दिल्ली में बड़ी बैठक

23 सितंबर 2026 को 09:51 am बजे
मस्जिद गिराने और धार्मिक आजादी के मुद्दे पर जमीयत की दिल्ली में बड़ी बैठक

देश की मौजूदा स्थिति, मस्जिद गिराने, संविधान के कथित उल्लंघन और धार्मिक स्वतंत्रता पर मंडराते खतरों को देखते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण आपात बैठक बुलाई है. बुधवार को दिल्ली में जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की अध्यक्षता में बैठक हो रही है, देश के तमाम मौलाना और जमीयत से जुड़े हुए लोग शिरकत करेंगे.

बैठक के मुख्य एजेंडे में प्रशासन और न्यायपालिका के कुछ हालिया फैसलों और कदमों के संदर्भ में शरीयत के मामलों में बढ़ते हस्तक्षेप का मुद्दा प्रमुखता से शामिल है. इसके साथ ही, देश में धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण, मस्जिदों के कथित विध्वंस और इस्लामी मदरसों के सामने उत्पन्न चुनौतियों की समीक्षा की जाएगी.

जमीयत उलमा-ए-हिंद ने स्पष्ट किया है कि संविधान की सर्वोच्चता, कानून का शासन, धार्मिक स्वतंत्रता और सभी नागरिकों के समान अधिकारों का संरक्षण ही देश की एकता और अखंडता की मूल बुनियाद है। संगठन के अनुसार वर्तमान परिस्थितियां अत्यंत चिंताजनक हैं और इन पर गंभीर मंथन आवश्यक है.

कार्यकारिणी की इस बैठक में इन तमाम मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श के बाद आगे की रणनीति और ठोस कार्ययोजना के संबंध में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे