घर पर बनाएं बाजार जैसा लच्छा आलू पराठा, रेसिपी है बेहद आसान
घर पर बनाएं बाजार जैसा लच्छा आलू पराठा, रेसिपी है बेहद आसान

Lachha Aloo Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिशों में से एक है. आपने अब तक कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन इस बार पराठे में थोड़ा अलग ट्विस्ट चाहते हैं तो लच्छा आलू पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग वाला यह पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.
गेहूं के आटे से तैयार होने वाले इस पराठे में उबले हुए आलू को हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, अमचूर और दूसरे मसालों के साथ मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है. इसके बाद आटे में लच्छे बनाकर इसमें आलू की फिलिंग भरी जाती है और तवे पर घी या तेल लगाकर इसे अच्छी तरह सेंका जाता है. गरमा-गरम लच्छा आलू पराठे को दही, अचार, सफेद मक्खन या चटनी के साथ परोसा जा सकता है. तो अगर आप रोज के नाश्ते में एक ही तरह का पराठा खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार लच्छा आलू पराठा जरूर ट्राई कर सकते हैं.
आटा गूंथने के लिए 2 कप गेहूं का आटा 2 चम्मच तेल नमक स्वादानुसार पानी जरूरत के अनुसार
आलू की स्टफिंग के लिए 3 मीडियम साइज के उबले हुए आलू 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई 1 चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर ¼ छोटा चम्मच हल्दी 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर 1/2 छोटा चम्मच जीरा 2 चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई नमक स्वादानुसार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें