विदेशी क्रिकेटर संग अफेयर, बिन शादी मां बनी एक्ट्रेस, हुआ पछतावा?

खेल

विदेशी क्रिकेटर संग अफेयर, बिन शादी मां बनी एक्ट्रेस, हुआ पछतावा?

13 सितंबर 2026 को 12:31 pm बजे
विदेशी क्रिकेटर संग अफेयर, बिन शादी मां बनी एक्ट्रेस, हुआ पछतावा?

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बेबाकपन के लिए जानी जाती हैं. नीना हमेशा से अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने पर यकीन रखती हैं. एक्ट्रेस बिन शादी के मां बन गई थीं. उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की अकेले ही परवरिश की है. अब एक्ट्रेस ने सिंगल मदरहुड जर्नी के चैलेंजेस और मुश्किलों पर बात की है.

जूम संग बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा कि वो सिंगल मदर बनने के विचार को बढ़ावा नहीं देतीं, क्योंकि यह बहुत ही मुश्किल और जिम्मेदारी भरा काम होता है. एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं इसे सपोर्ट या बढ़ावा नहीं दूंगी. मैंने हमेशा यही कहा है, क्योंकि मैंने ऐसा किया है इसलिए आप भी ऐसा मत कीजिए. यह बहुत मुश्किल है. यह बच्चे के साथ भी नाइंसाफी है. मैं आज भी यही बात कहूंगी.

'मैं यह किसी जजमेंट की वजह से नहीं कह रही हूं. सिंगल मदर होना आपके शरीर, आपकी आत्मा और आपकी आर्थिक स्थिति पर बहुत भारी पड़ता है. यह आपके बच्चे के लिए भी ठीक नहीं है. इसलिए मैं कभी किसी को उस रास्ते पर जाने की सलाह नहीं दूंगी. जब तक कि वो खुद न चाहें, क्योंकि आखिर में यह उनकी अपनी पसंद है. '

नीना ने कहा कि उन्होंने बेटी मसाबा को उनके जन्म के बारे में उनकी उम्र और समझ के हिसाब से धीरे-धीरे खुद ही सच बता दिया था. वो नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी को किसी ओर से कुछ पता चले.

इस बारे में नीना गुप्ता बोलीं- जिन परिस्थितियों में मैंने अपनी बच्ची को जन्म दिया था, उसे देखते हुए मेरे लिए उसे सच बताना बहुत जरूरी था. जब भी उसने मुझसे पूछा- मैंने बहुत ही सोच-समझकर और धीरे-धीरे उसे सच इस तरह बताया कि उसके मन में अपने पिता के लिए नफरत पैदा न हो.

नीना ने यह भी स्वीकार किया कि मसाबा जब बड़ी हो रही थीं, तब उनके पिता उनके साथ नहीं थे. इस वजह से उन्होंने बीते सालों में कई बार अपनी बेटी से माफी मांगी है. एक्ट्रेस बोलीं- मैं उसके साथ इतनी ईमानदार हूं कि मैंने कई बार उससे माफी मांगते हुए कहा है कि जब तुम छोटी थीं, तो तुम्हारे साथ तुम्हारे पिता नहीं थे. यह मेरी गलती है, लेकिन वो इस बात को समझती है.

बिन शादी मां बनी थीं नीना गुप्ता बता दें कि नीना गुप्ता बिन शादी मां बनी थीं. दरअसल, नीना वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स संग रिश्ते में थीं, लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की, क्योंकि रिचर्ड्स उस समय पहले से शादीशुदा थे. अफेयर के दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गई थीं. विवियन रिचर्ड्स जब अपने देश वापस लौट गए थे, तब नीना को प्रेग्नेंसी का पता चला था. लेकिन नीना ने बेटी मसाबा को अकेले ही जन्म दिया और उनकी परवरिश की. उन्होंने पहले भी इस बात का जिक्र किया है कि यह सफर उनके लिए कितना मुश्किल था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे