कौन है सहवाग की पत्नी? क्रिकेटर बने दोनों बेटे, लूटी लाइमलाइट
कौन है सहवाग की पत्नी? क्रिकेटर बने दोनों बेटे, लूटी लाइमलाइट

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट के मैदान में खूब चौके-छक्के लगाए. अब उनके करियर की नई पारी शुरू हुई है. सहवाग ने शोबिज में फुल फलेज्ड एंट्री मारी है.
वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 को होस्ट करेंगे. सहवाग के फैंस उन्हें इस शो में देखकर एक्साइटेड हो रहे हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और सटायर चर्चा में रहता है.
सहवाग के बारे में सब जानते हैं. इस बीच इंटरनेट पर उनकी फैमिली की काफी चर्चा हो रही है. जानते हैं सहवाग के बच्चों और पत्नी के बारे में.
पूर्व क्रिकेटर ने 2004 में आरती अग्रवाल से शादी की थी. दोनों बचपन के दोस्त रहे हैं. पहले वे रिश्तेदार थे. फिर हमसफर बने.
सहवाग की भाभी आरती की बुआ लगती हैं. जानकारी के मुताबिक, सहवाग ने आरती को प्रपोज किया था. उनकी वेडिंग की उस दौर में खूब चर्चा रही थी.
कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हुई थीं. आरती फेमस वकील सूरज सिंह अहलावत की बेटी हैं. उन्होंने DU के मैत्रेयी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है.
सहवाग और आरती के दो बेटे हैं. जिनके नाम आर्यवीर और वेदांत हैं. सहवाग के दोनों बेटों ने पापा की तरह प्रोफेशनल क्रिकेट में करियर बनाया है.
उनका बड़ा बेटा आर्यवीर बल्लेबाज है. वो इंडिया अंडर 19 के लिए खेलते हैं. वहीं सहवाग का छोटा बेटा वेदांत ऑफ स्पिनर गेंदबाज है.
वेदांत ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए खेला है. दोनों बेटे अपने खेल में वाहवाही लूट रहे हैं.
फैंस को सहवाग के दोनों बेटों से काफी उम्मीदे हैं. उन्हें लगता है वो आगे जाकर टीम इंडिया के खेलेंगे और पिता का नाम रोशन करेंगे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें