पीटरसन या ब्रूक, कौन बड़ा टैलेंट?: स्टोक्स ने बताया अपना फेवरेट, आलोचना के डर से फिर इस तरह किया डैमेज कंट्रोल

खेल

पीटरसन या ब्रूक, कौन बड़ा टैलेंट?: स्टोक्स ने बताया अपना फेवरेट, आलोचना के डर से फिर इस तरह किया डैमेज कंट्रोल

16 सितंबर 2026 को 09:32 am बजे
पीटरसन या ब्रूक, कौन बड़ा टैलेंट?: स्टोक्स ने बताया अपना फेवरेट, आलोचना के डर से फिर इस तरह किया डैमेज कंट्रोल

पीटरसन या ब्रूक, कौन बड़ा टैलेंट?: स्टोक्स ने बताया अपना फेवरेट, आलोचना के डर से फिर इस तरह किया डैमेज कंट्रोल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Sep 2026 09:32 AM IST
सार

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में तूफानी शतक जड़कर टीम को बड़ी जीत दिलाई। उनके प्रदर्शन के बाद बेन स्टोक्स ने ब्रूक की प्रतिभा की तुलना इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन से की और कहा कि उनके मुताबिक ब्रूक बेहतर हैं। हालांकि, स्टोक्स ने बाद में मजाकिया अंदाज में माना कि पीटरसन को लेकर उनकी पहली टिप्पणी थोड़ी कठोर थी।

स्टोक्स ने पीटरसन ब्रूक को लेकर बयान दिया - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

हैरी ब्रूक के बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ जिस तरह रन बरसे, उसने इंग्लैंड के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने ब्रूक की प्रतिभा की तुलना टीम के महान बल्लेबाजों में शामिल केविन पीटरसन से करते हुए कहा कि पीटरसन की प्रतिभा भी ब्रूक के स्तर तक नहीं पहुंचती। स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे तो लगता भी नहीं कि केपी की प्रतिभा हैरी ब्रूक की प्रतिभा के करीब भी पहुंच सकती है।' 



उन्होंने आगे खिलाड़ियों की आलोचना करने की बजाय उनके खेल का आनंद लेने की बात कही। स्टोक्स ने लिखा, 'क्या वाकई इतना मुश्किल है कि हम बस बैठकर इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखें और अच्छे दिनों के साथ-साथ खराब दिनों में भी उनका आनंद लें? उन चीजों के लिए उन्हें कोसना बंद करें, जिन्हें करने के बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते, क्योंकि उस तरह सोचने के स्तर पर हम हैं ही नहीं।' ब्रूक की तारीफ करते हुए स्टोक्स ने लिखा, 'तुम बिल्कुल अलग स्तर के खिलाड़ी हो, हैरी। तुम्हें खेलते देखना शानदार है।'


Ben Stokes Says Harry Brook Is Better Than Kevin Pietersen, Calls Both 'Freak Talents'
ब्रूक - फोटो : IANS
फिर स्टोक्स ने पीटरसन को लेकर दी सफाई
स्टोक्स के इस बयान के बाद उन्होंने खुद ही अपनी बात को थोड़ा नरम किया। उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, 'असल में केपी के साथ थोड़ा कठोर हो गया। दोनों ही असाधारण प्रतिभा वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन मेरा कहना यह है कि मेरे मुताबिक ब्रूक बेहतर हैं।' यानी स्टोक्स ने पीटरसन की प्रतिभा को कमतर बताने से खुद को अलग करते हुए साफ किया कि उनकी राय में ब्रूक फिलहाल उनसे बेहतर प्रतिभा हैं। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया। ब्रूक का यह प्रदर्शन पीटरसन के सामने ही आया। पीटरसन हाल ही में बतौर मेंटर इंग्लैंड टीम से जुड़े हैं। मैच के वक्त वह ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे।

Ben Stokes Says Harry Brook Is Better Than Kevin Pietersen, Calls Both 'Freak Talents'
केविन पीटरसन - फोटो : ANI
ब्रूक ने 42 गेंद में जड़ा शतक
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 254 रन बनाए। जोस बटलर ने 44 गेंद में 80 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके बाद ब्रूक ने पारी को और रफ्तार दी। उन्होंने सिर्फ 49 गेंद में नाबाद 114 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और छह छक्के शामिल रहे। ब्रूक ने सिर्फ 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 42 गेंद में शतक तक पहुंच गए। यह उनके टी20 करियर का दूसरा शतक रहा। उनकी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने 255 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

Ben Stokes Says Harry Brook Is Better Than Kevin Pietersen, Calls Both 'Freak Talents'
श्रीलंका टीम - फोटो : @OfficialSLC
135 रन पर सिमट गई श्रीलंकाई टीम
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 19 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। दुनिथ वेलालागे ने 33 और दासुन शनाका ने 24 रन बनाए, लेकिन कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। इंग्लैंड की ओर से सोनी बेकर ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन को दो-दो विकेट मिले, जबकि जोश टंग, विल जैक्स और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिया। इंग्लैंड ने मुकाबला 119 रन से जीतकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। शानदार शतक के लिए हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला गुरुवार रात 11 बजे भारतीय समयानुसार खेला जाएगा।