अभी और भी बड़ा हमला होगा... ईरान पर अटैक के बाद ट्रंप की नई धमकी; तेहरान बोला- आपको पछताना पड़ेगा

दुनिया

अभी और भी बड़ा हमला होगा... ईरान पर अटैक के बाद ट्रंप की नई धमकी; तेहरान बोला- आपको पछताना पड़ेगा

02 सितंबर 2026 को 12:14 am बजे
अभी और भी बड़ा हमला होगा... ईरान पर अटैक के बाद ट्रंप की नई धमकी; तेहरान बोला- आपको पछताना पड़ेगा
अभी और भी बड़ा हमला होगा... ईरान पर अटैक के बाद ट्रंप की नई धमकी; तेहरान बोला- आपको पछताना पड़ेगा
फाइल फोटो
NDTV

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं और इसी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को ऐसी धमकी दी है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान ने जवाबी हमला किया तो अमेरिका उससे भी कहीं बड़ा और विनाशकारी हमला करेगा. उन्होंने यहां तक दावा किया कि 'सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है.'

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे अमेरिकी बलों ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर हमले शुरू किए. अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हाल के उन कथित प्रयासों के जवाब में की गई है जिनमें IRGC पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों और मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया था.

अमेरिकी बयान में कहा गया कि अमेरिकी बलों ने दोपहर 12 बजे (ईस्टर्न टाइम) से ऑपरेशन शुरू किया और IRGC से जुड़े सैन्य ठिकानों पर हमले किए. वॉशिंगटन का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अमेरिकी हितों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए जरूरी थी.

Latest and Breaking News on NDTV

ईरान क्या कह रहा है?

उधर ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी हिस्से में स्थित चाबहार और कोनार्क क्षेत्रों में चार प्रोजेक्टाइल गिरे हैं. स्थानीय अधिकारी अली खलीलाबादी के हवाले से कहा गया कि इन इलाकों में हमले हुए हैं, हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है.

छह महीने से जारी संघर्ष के बीच होर्मुज स्ट्रेट अब भी बंद है. यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापारिक रास्तों में गिना जाता है. ऐसे में यहां बढ़ता सैन्य तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए भी चिंता का विषय बन सकता है.

दरअसल, कुछ दिन पहले अमेरिका ने कई हफ्तों के अंतराल के बाद ईरान पर पहला हमला करते हुए लारक द्वीप पर कार्रवाई की थी. अमेरिकी सेना का दावा था कि ईरान वहां रॉकेट लॉन्चर तैनात कर रहा था और समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रहा था. इसी वजह से उस ठिकाने को निशाना बनाया गया.

इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर मिसाइलें दागीं, जिन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया गया. वहीं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी दावा किया कि उसने अपने समुद्री क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे एक ईरानी ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया.

इन घटनाओं के बीच ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बेहद सख्त संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि यदि ईरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की कोशिश की तो उसे 'कहीं अधिक कड़े और बड़े' हमलों का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह हमला भी अंतिम नहीं होगा क्योंकि 'सबसे बड़ा हमला अभी इंतजार कर रहा है.'

यह भी पढ़ें: तन्हाई बैरकों से बाहर आएंगे इमरान खान और बुशरा बीबी, अदालत से मिली बड़ी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran - U.S
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।