बार- बार कंधों में दर्द, कहीं ये हड्डियों का कैंसर तो नहीं?

स्वास्थ्य

बार- बार कंधों में दर्द, कहीं ये हड्डियों का कैंसर तो नहीं?

11 सितंबर 2026 को 09:24 am बजे
बार- बार कंधों में दर्द, कहीं ये हड्डियों का कैंसर तो नहीं?

कई लोगों को कंधों में दर्द की समस्या रहती है. कुछ को ये कभी- कभी होता है तो कुछ को हर दिन. लेकिन कंधों में दर्द बने रहना कितना खतरनाक है. क्या ये हड्डियों के कैंसर का लक्षण है? इसका जवाब डॉक्टर से जानेंगें, लेकिन पहले जान लेते हैं कि ये दर्द क्यों होता है.

डॉक्टर बताते हैं कि आज के खराब लाइफस्टाइल की वजह से कंधों में दर्द की समस्या बढ़ रही है. लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल चलाना, गलत तरीके से सोना और कई मामलों में सर्वाइकल का दर्द भी कंधे में दर्द पैदा कर सकता है, लेकिन जब दर्द बार-बार होने लगे या लंबे समय तक ठीक नहीं हो तो इसको हल्के में न लें.

यह भी पढ़ें: क्या बायोप्सी कराने से फैल जाता है कैंसर? ये डर कितना सही, बता रहे हैं डॉक्टर

क्या कंधें का दर्द हड्डी के कैंसर का लक्षण हो सकता है?

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. मुकेश नागर बताते हैं कि सिर्फ कंधे में दर्द होने का मतलब हड्डियों का कैंसर हो ऐसा हर मामले में जरूरी नहीं है. कंधे का ज्यादातर दर्द मांसपेशियों में खिंचाव, रोटेटर कफ की समस्या या स्पाइन में किसी परेशानी के कारण हो सकता है. सर्वाइकल के मरीजों में भी दर्द कंधों तक चला जाता है, लेकिन अगर दर्द बना हुआ है तो इसको नजरअंदाज न करें. आपको दर्द के एक पैटर्न पर भी ध्यान देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: गर्म चाय और कॉफी बढ़ा रही है कैंसर का खतरा, जानें कितनी गर्म पीना हो सकता है जानलेवा

हड्डियों के कैंसर में दर्द का पैटर्न सामान्य दर्द से अलग हो सकता है. इसका दर्द लगातार बना रह सकता है और समय के साथ बढ़ सकता है. अगर रात में आराम करने पर भी दर्द  रहता है और रात में ज्यादा परेशान कर सकता है. दर्द की जगह पर सूजन, गांठ या दबाने पर असामान्य दर्द भी महसूस हो रहा है. बहुत कमजोरी है, थकान रहती है और वजन भी तेजी से खुद ही कम हो रहा है तो ऐसे मामलों में ये कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. अगर आपको ये लक्षण दिख रहे हैं तो इस मामले में हमेशा डॉक्टर से सलाह जरूर ले और कोई लापरवाही न करें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे