मैरी कॉम पर चिल्लाईं मनोज तिवारी की बेटी, दी वॉर्निंग

राष्ट्रीय समाचार

मैरी कॉम पर चिल्लाईं मनोज तिवारी की बेटी, दी वॉर्निंग

09 सितंबर 2026 को 09:51 am बजे
मैरी कॉम पर चिल्लाईं मनोज तिवारी की बेटी, दी वॉर्निंग

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था. शो शुरू हो चुका है और साथ में कंटेस्टेंट के बीच झगड़े भी. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जहां रीति तिवारी और मैरी कॉम के बीच झगड़ा होता दिख रहा है. आइए जानते हैं कि दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई.

रीति-मैरी कॉम के बीच तू तू-मैं मैं बिग बॉस 20 के तीसरे एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रीति तिवारी और मैरी कॉम के बीच किचन को लेकर बहस होती नजर आ रही है. ये झगड़ा किचन की ड्यूटी और चाय बनाने को लेकर शुरू हुआ.

कैसे शुरू हुआ विवाद? प्रोमो में देखा जा सकता है कि मैरी कॉम घरवालों से पूछती हैं कि किसे कौन सी किचन ड्यूटी दी गई है. इस पर रीति तिवारी कहती हैं, "मेरी ही ड्यूटी है बर्तन की. मैं पहले चाय बना रही हूं." इसके जवाब में मैरी कॉम तीखे अंदाज में पूछती हैं, "चाय बनाने में कितना टाइम लगता है भाई?" रीति तुरंत जवाब देती हैं, "तो आप बना लीजिए." मैरी कहती हैं, "तो दूसरे के बीच में मत घुसो ना." रीति ने कहा कि "मुझे पता है कि मुझे क्या करना है. मैं आपका सम्मान करती हूं, लेकिन मेरे पीठ-पीछे बात मत करो." मैरी ने कहा कि "पूरी दुनिया मुझे जानती है. यहां पर कौन है, जो मुझे जानता नहीं है."

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ती जाती है और माहौल गर्म हो जाता है. ये झगड़ा दरअसल घर के अंदर काम की बांटवारे और जिम्मेदारियों को लेकर हुआ. बिग बॉस के घर में हर कंटेस्टेंट को रोजाना किचन और सफाई की ड्यूटी सौंपी जाती है. मैरी कॉम ये सुनिश्चित करना चाहती थी कि हर कोई अपनी ड्यूटी ठीक से करे.

रीति की तरफ से चाय बनाने की बात पर मैरी को लगा कि शायद वे काम टाल रही हैं या ड्यूटी को हल्के में ले रही हैं. वहीं रीति ने मैरी को ये कहकर जवाब दिया कि वे कैप्टन नहीं हैं, यानी उन्हें दूसरों को आदेश देने का अधिकार नहीं है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे