'फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया'- चंद्रशेखर का आरोप

राजनीति

'फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया'- चंद्रशेखर का आरोप

16 सितंबर 2026 को 10:03 am बजे
'फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया'- चंद्रशेखर का आरोप

उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया है. मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं, मेरे पास जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं.' इसके साथ ही उन्होंने अपने ऊपर बाराबंकी में हुए हमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई.

बता दें कि रविवार को चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ काफिला गोंडा जा रहा थे. बाराबंकी के टोल प्‍लाजा पर सभी कारों को रोक लिया गया. इस मौके पर सांसद और पुलिस के बीच धक्‍का-मुक्‍की भी हुई.

चंद्रशेखर आजाद कारोबारी विनोद साहनी हत्‍याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे. रोके जाने पर उन्‍होंने पुलिस प्रशासन पर कई आरोप लगाए थे. अब इसी मामले को लेकर उन्होंने एक वीडियो जारी करके मामले को फिर से उठाया है.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और हत्या की साजिश से लेकर बाराबंकी हिंसा में शामिल लोगों की भूमिका सामने लाई जाए.'

एक फार्म हाउस में मेरी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं। मेरे पास जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए और हत्या की साजिश से लेकर बाराबंकी हिंसा में… pic.twitter.com/sNpzUo97Ul

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख ने आगे कहा, 'मैं अपने विरोधियों से भी कहना चाहता हूं कि मौत तो एक दिन आनी है, मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता. अगर मेरी मौत आपके हाथों लिखी होगी तो वह भी हो जाएगी, लेकिन अगर आप अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए और मेरे लोगों ने मुझे ताकत, हिम्मत और मेरा साथ दे दिया, तो याद रखिए, आप जैसे गुंडों को उत्तर प्रदेश से पलायन करना पड़ेगा.'

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला, जांच की मांग

चंद्रशेखर ने कहा कि आज सवाल सिर्फ मेरी सुरक्षा का नहीं है. जब सुरक्षा प्राप्त एक चुने हुए जनप्रतिनिधि और सांसद के साथ दिनदहाड़े पत्थरबाजी की जाए, पेट्रोल-डीजल जैसी ज्वलनशील चीजों से भरी बोतलों के जरिए गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया जाए और आरोपी इतने बेखौफ हों, तो सोचिए इस प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों की सुरक्षा और न्याय की स्थिति क्या होगी?

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने साथियों से भी कहना चाहता हूं, डरने की जरूरत नहीं है. संघर्ष जारी रहेगा. मौत से डरकर जिया नहीं जा सकता.'

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे