एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने खेला खूनी खेल! दारोगा की बहन पर बरसाईं गोलियां

खेल

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने खेला खूनी खेल! दारोगा की बहन पर बरसाईं गोलियां

04 सितंबर 2026 को 10:00 am बजे
एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने खेला खूनी खेल! दारोगा की बहन पर बरसाईं गोलियां

Uttar Pradesh News: फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र स्थित उसायनी गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने खूनी खेल डाला. एकतरफा प्यार और मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज होकर उसने दारोगा की बहन पर घर में घुसकर देसी पिस्टल से गोली चला दी. आरोपी युवक लगातार फोन कर परेशान करता था, जिससे तंग आकर युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था.

इसी गुस्से में आरोपी मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचा, जहां युवती बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी. उसने निशाना बनाकर तीन फायर किए, जिससे एक गोली युवती के कंधे में लगी, जबकि दो गोलियां सोफे और दीवार पर जा धंसीं.

वारदात के वक्त युवती अपने घर की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रही थी. अचानक पहुंचे आरोपी ने अवैध पिस्टल से लगातार तीन गोलियां चलाईं. गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आरोपी मौका पाकर फरार हो गया. आनन-फानन में घायल युवती को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित युवती का भाई यूपी पुलिस में दरोगा है और इस समय कन्नौज में तैनात है.

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ उसायनी गांव पहुंचे. पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

फिलहाल, गोली कांड का मुख्य आरोपी विपिन न्यायालय में सरेंडर कर चुका है. आरोपी पर पहले से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में उसने जनपद एवं सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण किया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे