सपा नेता पवन यादव हत्याकांड: प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी
सपा नेता पवन यादव हत्याकांड: प्रयागराज पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी

प्रयागराज के हंडिया में हुई सपा नेता की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल ये तीनों आरोपी बाइक से मौके पर पहुंचे थे.
बताया जा रहा है कि निहाल बाइक चला रहा था, बृजेश बीच में और लल्ला सबसे पीछे बैठा था. लल्ला यादव ने भी सपा नेता पवन यादव पर फायर किया था. फिलहाल, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और दोनों तमंचे बरामद कर लिए हैं.
शुरुआती पूछताछ में हत्यारोपी लल्ला ने पवन से व्यक्तिगत दुश्मनी की बात बताई है. पुलिस के मुताबिक 20 हजार रुपये में दो तमंचे और कारतूस खरीदे गए थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामदगी की कार्रवाई की है.
आपको बता दें कि प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेखौफ बाइक सवार हमलावरों ने समाजवादी पार्टी के युवा नेता, जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव को गोली मार दी. घटना के बाद घायल पवन यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पवन मुंगराव गांव के निवासी थे. इस वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मोर्चरी पर सपा नेताओं व समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई.
डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार, एक बाइक पर आए तीन हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया. मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं. पुलिस के हाथ मौके के सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं. वहीं, मृतक के भाई ब्रजेश यादव ने बताया कि पवन किसी के बुलाने पर घर से निकले थे, हालांकि उन्होंने किसी पारिवारिक या पुरानी रंजिश की आशंका से इनकार किया है.
फिलहाल, शहर के एसआरएन अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पवन यादव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर सपा कार्यकर्ता और नेताओं का मजमा लगा रहा. तीन डॉक्टरों के पैनल पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात तैनात रहा.
📌 संबंधित खबरें
- Scorpio Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: आज नींद और आराम को प्राथमिकता देना जरूरी रहेगा, खर्चों का ध्यान रखें
- Gemini Tarot Card Rashifal: रिश्ते में तनाव से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, काम में नहीं मिलेगी मनचाही सफलता, संभलकर लें फैसले
- Aquarius Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा अच्छी रहेगी, खर्चों को संतुलित रखें
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें