नाश्ते में बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल मूंगदाल ठेचा, बनाने में है आसान

राजनीति

नाश्ते में बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल मूंगदाल ठेचा, बनाने में है आसान

03 सितंबर 2026 को 09:42 am बजे
नाश्ते में बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल मूंगदाल ठेचा, बनाने में है आसान

Moong Dal Thecha Recipe: मूंग दाल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पेट से जुड़ी दिक्कत होने पर अक्सर ही लोग मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर खाते हैं, क्योंकि यह हल्की भी होती है. इसके अलावा मूंग दाल को लोग चावलों के साथ भी खाते हैं. इतने फायदेमंद होने के बाद भी मूंग दाल जब भी घर में बनती है तो लोग मुंह बनाने लगते हैं कि यह बीमारों का खाना है.

तो इस बार मूंग दाल को थोड़ा अलग अंदाज में बनाकर देखिए, जिसे खाने के बाद सब लोग इसे बार-बार मांगेंगे. एक बार घर पर मूंग दाल ठेचा की रेसिपी ट्राई करें, यह झटपट बनने वाली एक टेस्टी डिश है, जिसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. महाराष्ट्रीयन लोग अक्सर पराठे और रोटी के साथ में ठेचा खाते हैं, जो मलाइका अरोड़ा, प्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार्स को भी बेहद पसंद है.

अगर आपकी मूंग दाल खाने में नाटक करती है तो आप उनको लहसुन, हरी मिर्च और मसालों के साथ चटपटा मूंगदाल ठेचा बनाकर खिलाएं. जो साधारण खाने को भी मजेदार बना देता है, इसे आप लंच या डिनर में रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. मास्टरशेफ विकास खन्ना ने इसकी आसान रेसिपी शेयर की थी, जिसे आप फॉलो करके मिनटों में यह साइड डिश बना सकते हैं.

मूंग दाल ठेचा को गर्मागर्म रोटी, फुल्का, पराठे या सादे चावल के साथ परोसा जा सकता है. साथ में प्याज, नींबू और हरी मिर्च रख दें तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. दाल-चावल के साथ भी आप मूंग दाल ठेचा सर्व कर सकते हैं, यह खाने का स्वाद दोगुना कर देगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे