CBSE ने जारी किया KVS और NVS का रिजल्ट, जल्द करें चेक
CBSE ने जारी किया KVS और NVS का रिजल्ट, जल्द करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) हिंदी और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) हिंदी पदों के लिए द्वितीय स्तर की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. द्वितीय चरण की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने पहचान पत्र (ID) की जानकारी से लॉग इन कर आवेदन पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्ट होने का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
टियर-II परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके CBSE भर्ती आवेदन पोर्टल पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं. जिन उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए प्राथमिकता देनी जरूरी है, वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन पोर्टल के जरिए अपनी प्राथमिकताएं जमा कर सकते हैं. CBSE ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि प्राथमिकताएं भरने से पहले वे अपने लॉगिन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़े.
भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण पद पर निर्भर करेगा. जिन पदों के चयन में इंटरव्यू शामिल है, उनमें टियर-II के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. बोर्ड के अनुसार, इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी.
वहीं, जिन पदों के चयन में इंटरव्यू शामिल नहीं है उनके लिए टियर-II के नंबर रिजल्ट के साथ संबंधित उम्मीदवार के लॉगिन में उपलब्ध करा दिए जाएंगे. जिन पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट जरूरी है, उनके उम्मीदवारों को कार्यक्रम तय होने के बाद अपने संबंधित उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से शेड्यूल और आमंत्रण पत्र मिल जाएगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें