CJP का संसद मार्ग थाने पर बड़ा प्रदर्शन... निशु आजाद संग पहुंचे सौरभ-रांका, चंद्रशेखर भी मौके पर

खेल

CJP का संसद मार्ग थाने पर बड़ा प्रदर्शन... निशु आजाद संग पहुंचे सौरभ-रांका, चंद्रशेखर भी मौके पर

04 सितंबर 2026 को 11:19 am बजे
CJP का संसद मार्ग थाने पर बड़ा प्रदर्शन... निशु आजाद संग पहुंचे सौरभ-रांका, चंद्रशेखर भी मौके पर

निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली में एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया है. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुई इस घटना को लेकर अब संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू हो चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पॉडकास्ट क्लिप ने पूरे मामले को फिर से गरमा दिया है, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज ने खुद यह स्वीकार किया है कि संजय कुमार के सिर पर हमला उसी ने किया था.

दरअसल यह पूरा विवाद कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट हुई थी और इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी.

इस घटना के बाद से ही CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी लगातार दिल्ली पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करती आई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी. अब हाल ही में सामने आई एक पॉडकास्ट क्लिप ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है.

इस वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज ने खुलेआम यह दावा किया कि संजय कुमार के सिर पर वार करने वाला वही था. इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि राजनीतिक प्रभाव की वजह से उसके खिलाफ अब तक कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई है.

यह वीडियो सामने आते ही CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ पटेल चौक से संसद मार्ग थाने के लिए निकल पड़े. इस पूरे मामले में समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भी उनका साथ दिया और वो भी थाने पहुंचे. पीड़ित परिवार की बेटी निशु आजाद भी खुद थाने पहुंचीं ताकि इस मामले में जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके.

थाने पहुंचने के बाद CJP के सह संयोजक आशुतोष रांका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान संजय जी के साथ बहुत बुरी तरह मारपीट की गई थी, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट आई थी.  उन्होंने बताया कि सौरव दास और उनकी पूरी टीम शुरू से ही दिल्ली पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग करती रही, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.

रांका ने आगे कहा कि अब जब घटना में शामिल लोग खुद खुलेआम यह मान रहे हैं कि उन्होंने संजय जी पर हमला किया और उन्हें मारने की कोशिश की, तब भी दिल्ली पुलिस चुप बैठी है. उनका आरोप है कि कपिल मिश्रा और बीजेपी कार्यकर्ताओं के दबाव में पुलिस ने जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने इसे देश और लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक दिन बताया. उनका कहना है कि उनकी पूरी टीम शुरुआत से ही संजय जी और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रही है.

CJP की मुख्य मांग है कि दिल्ली पुलिस उन लोगों को तुरंत गिरफ्तार करे जिन्होंने खुद इस घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है, और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सभी लागू गंभीर धाराएं लगाई जाएं. इस बीच कांग्रेस पार्टी भी इस मामले में सक्रिय हो गई है. पार्टी की लीगल टीम अब निशु आजाद की मदद के लिए आगे आई है. यह कदम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उठाया गया है, जिसके बाद कांग्रेस की कानूनी टीम इस मामले में सक्रिय रूप से काम में जुट गई है.

दिल्ली में संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु आजाद केस में न्याय की मांग।#ATVideo #NishuAzad #CJP #Delhi #EkAurEkGyarah | @Nehabatham03 | @anjileeistwal pic.twitter.com/DI4BvPeXMW

इस मामले में कांग्रेस की लीगल टीम भी निशु आजाद की मदद के लिए सक्रिय हो गई है. राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कांग्रेस की कानूनी टीम कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: 'सेल्फ ड‍िफेंस में...', बोला निशु आजाद के पिता पर हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, देखें

कांग्रेस की कानूनी टीम निशु आजाद को उनके पिता पर हमला करने के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग में मदद करेगी. निशु आजाद ने राहुल गांधी से कानूनी मदद मांगी थी. वहीं, दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लकड़ा, निशु आजाद और लीगल सेल के वकील आज संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे. वे स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे