यूपी की चुनावी जंग... नितिन नवीन और CM योगी आज मेरठ में होंगे

राजनीति

यूपी की चुनावी जंग... नितिन नवीन और CM योगी आज मेरठ में होंगे

21 सितंबर 2026 को 07:51 am बजे
यूपी की चुनावी जंग... नितिन नवीन और CM योगी आज मेरठ में होंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मेरठ पहुंचेंगे. दोनों नेताओं के आगमन को लेकर सुभारती विश्वविद्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यहां युवा संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद नेशनल आर्मी शहीद स्मारक पर पौधरोपण करेंगे. इसके बाद मांगल्य ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे. इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में शक्ति केंद्र संयोजकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

इसके बाद नितिन नवीन ब्रूवेरा होटल में पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के वरिष्ठजनों से भी चर्चा का कार्यक्रम है. नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.

इन दो दिनों में नितिन नवीन पार्टी नेताओं, शक्ति केंद्र प्रभारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात व संवाद करेंगे. सोमवार को मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठक में शामिल हो सकते हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे के पहले दिन मेरठ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सुभारती विश्वविद्यालय में होने वाले युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद शक्ति केंद्र सम्मेलन में शामिल होंगे. वह पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी का फीडबैक लेंगे.

दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भी नितिन नवीन मेरठ में प्रबुद्धजनों और समाज के विशिष्टजनों से संवाद करेंगे. इसके बाद नितिन दोपहर बाद सहारनपुर पहुंचेंगे. वहां वह भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे.इसके बाद सहारनपुर में भी नितिन नवीन पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिलास्तरीय संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद वह शाकंभरी देवी का दर्शन कर दिल्ली लौट जाएंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमवार को मेरठ पहुंचेंगे. उनका करीब 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचने का कार्यक्रम बताया गया है. वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर युवा सम्मेलन में शामिल होंगे और करीब 4:10 बजे तक मेरठ में रहेंगे. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी है.

भाजपा ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं. सुभारती विश्वविद्यालय में भव्य पंडाल और मंच तैयार किए गए हैं. पार्टी की ओर से बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता की तैयारी की गई है. सोमवार को मेरठ में होने वाले कार्यक्रमों के जरिए भाजपा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी जोर रहेगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे