बिहार में बनेगी फिल्म सिटी- बोले CM सम्राट चौधरी, पवन सिंह ने जोड़े हाथ
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी- बोले CM सम्राट चौधरी, पवन सिंह ने जोड़े हाथ

भोजपुरी बवाल शो अपने अंतिम पड़ाव पर है. 2 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर शुरू हुए इस शो का ग्रैंड फिनाले अब 6 सितंबर को होने वाला है. शो में भोजपुरी सिनेमा के तमाम दिग्गज पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के साथ राजनीति के महारथी तेज प्रताप यादव समेत कई स्टार नजर आए. सभी ने अपने कई राज खोले, तो वहीं कई आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलाते नजर आए.
जब इसका आगाज ग्रैंड हुआ तो जाहिर सी बात है कि इसका समापन भी लैविश ही होना चाहिए. इसलिए शो के आखिरी एपिसोड में शिरकत करने बिहार सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे. इसका एक प्रोमो सामने आया जहां वो अपने लाव-लश्कर के साथ वेन्यू पर एंट्री करते दिखे.
बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने मंच ने सभी का अभिवादन किया और कहा कि- आपका भोजपुरी बवाल पूरी तरह सुपरहिट हो. पूरे देश और दुनिया को लोग इस कार्यक्रम को देखते रहें. इसी के साथ उन्होंने बिहार में फिल्म सिटी बनाने का वादा भी कर दिया.
सीएम ने बताया कि पावर स्टार पवन सिंह ने उनसे इसका जिक्र किया था. वो बोले- पवन सिंह ने मुझसे कहा कि बिहार में भी फिल्म सिटी बनना चाहिए. तो मैंने कहा कि जिस जमीन को छू देंगे उसी जमीन पर फिल्म का स्टूडियो बनाने का काम किया जाएगा. सम्राट चौधरी की बातें सुनकर पवन भी हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद अदा करते दिखे.
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
फिनाले में खूब गाना बजाना होने वाला है, सामने आए प्रोमो में सभी कमर मटकाते, नाचते गाते दिखाई दिए. मंच पर पवन सिंह ने अपना सुपर फेमस ट्रैक लॉलीपॉप लागेलु गाना गाया तो सामने बैठे सभी सेलिब्रिटी झूमते नजर आए.
इसके अलावा शो का हाइलाअइट लालू यादव का परिवार भी बना. तेज प्रताप भले ही परिवार से अलग हो चुके हैं, लेकिन शो में पूरी फैमिली ने उनका भरपूर साथ दिया और हर जगह अपनी उपस्थिति दिखाई. लालू भी ग्रैंड फिनाले में पहुंचे तो वहीं राबड़ी देवी ने वीडियो कॉल से बेटे का हौसलाअफजाई किया.
भोजपुरी सिंगर्स की धुनों पर आम्रपाली, काजल राघवानी, और पाखी हेगड़े सभी झूमती नजर आईं. जब प्रोमो ही इतना दमदार है तो सोचिए ग्रैंड फिनाले एपिसोड कितना धमाकेदार होगा, जब भोजपुरी सिनेमा की लगभग सभी बड़ी हस्तियां इस शो से जुड़ेंगी.
📌 संबंधित खबरें
- 69 साल पुराना गाना जिसने रेशमी सलवार और जालीदार कुर्ते को बनाया पॉपुलर, आशा-शमशाद की आवाज ने बनाया सदाबहार
- हनुमान अंश की स्क्रीनिंग पर इस सिनेमा हॉल में रखी जा रही है सीट नंबर 9 रिजर्व, जानें क्या है पहेली
- OTT पर 30 दिन में आ रहीं 5 फिल्में, 7 सीरीज, 2 रियलिटी शो, सितंबर का महीना रहने वाला है हाउस फुल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें