इस बार किसके हाथ DUSU की कमान? काउंटिंग जारी

टेक्नोलॉजी

इस बार किसके हाथ DUSU की कमान? काउंटिंग जारी

19 सितंबर 2026 को 08:49 am बजे
इस बार किसके हाथ DUSU की कमान? काउंटिंग जारी

NSUI के  वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार ने क्या कहा?

DUSU चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है. मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं.

DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत चार केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में हो रही है.

DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार प्रमुख पदों पर ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा. ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को मैदान में उतारा, जबकि NSUI की ओर से विजय शंकर मीणा उम्मीदवार हैं. वहीं, वाम छात्र संगठनों ने भी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की.

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी और वैलिड आईडी कार्ड के बिना छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी.

DUSU चुनाव के दौरान कैंपस में शक्ति प्रदर्शन, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के काफिले और हुड़दंगबाजी के मामलों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया था. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और डीयू प्रशासन से सवाल किया था कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ.

DUSU चुनाव रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें...

अध्यक्ष पद के लिए यश डबास   उपाध्यक्ष पद के लिए इशू मौर्य सचिव पद के लिए रिया छावड़ी संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्य राज सिंह

अध्यक्ष- विजय शंकर मीणा उपाध्यक्ष- वीर चतरथ सचिव- नम्रता चौधरी  संयुक्त सचिव- गोपाल चौधरी

अध्यक्ष- अनन्या रतूड़ी (आइसा) उपाध्यक्ष- अक्षत शिखर (आइसा) सचिव- स्टैनजिन डेस्क्योंग (SFI) संयुक्त सचिव- बी. पारिजात (SFI)  

चीफ रिटर्निंग ऑफिसर प्रोफेसर राजेश सिंह कहते हैं कि हमारी पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी तरह से और सुचारू रूप से की गई है. हमने व्यापक तैयारियां की हैं... वोटों की गिनती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. आज सुबह, उम्मीदवारों की मौजूदगी में हमने स्ट्रांग रूम को खोला. फिर हम सभी कंट्रोल यूनिट्स को कैमरे की निगरानी में नीचे लाए और अब उन्हें गिनती वाली मेजों तक ले जाया जा रहा है. इस तरह  गिनती की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. मेरा मानना ​​है कि नतीजे दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच आ जाएंगे. 

VIDEO | DUSU Polls 2026: Chief Returning Officer Professor Rajesh Singh, says, "Our entire arrangement is very well organised and streamlined. We have made extensive preparations... The counting process has also begun. This morning, in the presence of the candidates, we had the… pic.twitter.com/qKjKH4ZxJM

इसके अलावा, दिल्ली यूनिवर्सिटी में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, आज कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी उम्मीदवारों को यह बात पहले ही बता दी है. 

DUSU चुनाव 2026 के वोटों की गिनती के दौरान, NSUI के वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार वीर छत्रथ कहते हैं कि  हम बहुत पॉजिटिव हैं. उन्होंने आगे कहा कि जाहिर है, जब आपने इतनी मेहनत की हो, तो वोटिंग से पहले थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है लेकिन हम बहुत पॉज़िटिव हैं और चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे. 

VIDEO | Delhi: On the vote counting for DUSU polls 2026, NSUI's Vice Presendential candidate Vir Chatrath says, "We are very much positive. Obviously, when you have worked so hard, feeling anxious before the voting is normal human behavior; but we are very positive, and we are… pic.twitter.com/78C33fAUxI

दिल्ली उच्च न्यायालय ने DUSU चुनावों के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों के बार-बार और खुलेआम उल्लंघन को नोट किया. चुनाव प्रचार में नॉर्थ कैंपस में मुद्रित पर्चे बांटना, गाड़ियों से रैलियां निकालना और साउथ कैंपस में प्रचार सामग्री वितरित करना शामिल था. 

DUSU चुनाव 2026 की वोटों की गिनती को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की DCP निहारिका भट्ट  ने कहा कि वोटों की गिनती को देखते हुए स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.  इस तैनाती में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस और बाहरी फोर्स के जवान शामिल हैं. 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मतगणना दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है. 

VIDEO | DUSU Election Vote Counting: EVMs secured at Delhi University's North Campus Sports stadium. Counting for the four central panel posts -- president, vice president, secretary and joint secretary -- is being held at the Multipurpose Hall of the University Sports Stadium in… pic.twitter.com/avVd88p0pY

DUSU चुनाव 2026 की वोटों की गिनती को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की DCP निहारिका भट्ट  ने कहा कि वोटों की गिनती को देखते हुए स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.  इस तैनाती में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस और बाहरी फोर्स के जवान शामिल हैं.   

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे