एक्टर ने फेसबुक पर लिखा, “I am committing Suicide”, मचा हड़कंप, पुलिस ने बचाया
एक्टर ने फेसबुक पर लिखा, “I am committing Suicide”, मचा हड़कंप, पुलिस ने बचाया

मुंबई: एक्टर विकास समुद्रे ने सुसाइड की कोशिश की है. फेसबुक पर उनके पोस्ट के बाद हड़कंप मच गया. दरअसल, विकास ने सुसाइड की जानकारी खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी, जिसके बाद पुलिस ने उनसे संपर्क किया और उन्हें सुरक्षित बचा लिया. विकास समुद्रे सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

एक्टर विकास समुद्रे ने फेसबुक पर पोस्ट किया, “I am committing Suicide”. एक्टर की इस पोस्ट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मुंबई पुलिस ने तुरंतविकास समुद्रे से संपर्क किया और साइबर DCP बजरंग बनसोडे ने भी तुरंत उनसे संपर्क साधा. बताया जा रहा है कि एक्टर सुरक्षित हैं.
यह भी पढ़ें- जब 'हैवान' के इस एक्टर ने प्रियदर्शन के सामने लगाई नकली मूंछ, डायरेक्टर को पसंद नहीं आया अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें