IIM Ahmedabad के छात्र से TANSIM चेयरपर्सन तक, पढ़ें Singai Ramachandran की Success Story

टेक्नोलॉजी

IIM Ahmedabad के छात्र से TANSIM चेयरपर्सन तक, पढ़ें Singai Ramachandran की Success Story

04 सितंबर 2026 को 09:44 am बजे
IIM Ahmedabad के छात्र से TANSIM चेयरपर्सन तक, पढ़ें Singai Ramachandran की Success Story
IIM Ahmedabad के छात्र से TANSIM चेयरपर्सन तक, पढ़ें Singai Ramachandran की Success Story
रामचंद्रन ने कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है.

सिंगई जी रामचंद्रन (Singai G Ramachandran) को तमिलनाडु स्टार्टअप और इनोवेशन मिशन (TANSIM) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति तमिलनाडु सरकार ने की है. रामचंद्रन एक आम परिवार से नाता रखते थे. अपनी मेहनत और पढ़ाई के बलबूते आज ये मुकाम हासिल किया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद का पूर्व छात्र आखिरी कैसे राजनीति में आया और  TANSIM का चेयरपर्सन बना, आइए पढ़ते हैं सिंगई जी रामचंद्रन की Success Story.

IIM से लेकर राजनीति तक का सफर

रामचंद्रन ने PERKS मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने PSG पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लिया और यहां से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) में डिप्लोमा किया. इसके बाद PSG कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) में बैचलर डिग्री की. यहां से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रामचंद्रन ने 2013 में IIM अहमदाबाद में दाखिला किया और यहां से MBA की पढ़ाई की.

कई बड़ी कंपनियों के साथ किया काम

रामचंद्रन ने कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है. रामचंद्रन ने अप्रैल 2015 में 'कैंपस कैफे' नाम से कॉलेज कैंटीन पहल शुरू की थी. धीरे-धीरे ये राजनीति से जुड़ते चले गए. कोयंबटूर से AIADMK के एक प्रमुख पदाधिकारी थे और जनवरी 2025 से जुलाई 2026 तक पार्टी की स्टूडेंट विंग के सेक्रेटरी भी रहे.

 रामचंद्रन ने इस साल जुलाई में AIADMK से अलग हो गए और सी जोसेफ विजय की सत्तारूढ़ तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पार्टी में शामिल हो गए. उन्हें अब TANSIM का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. TANSIM, राज्य में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए तमिलनाडु सरकार की नोडल संस्था है. इस मिशन को उद्यमियों के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने, इनोवेशन, तकनीकी विकास और कुशल कार्यबल को सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.

ये भी पढ़ें- UP स्पेशल TET में कौन से टीचर हो सकते हैं शामिल? जानें नौकरी बचाने के लिए चाहिए होंगे कितने मार्क्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIM Ahmedabad CAT, Success Story, Tamil Nadu News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।