बॉलीवुड में iPhone 18 Pro का क्रेज, रितेश समेत कई सितारों ने खरीदा

मनोरंजन

बॉलीवुड में iPhone 18 Pro का क्रेज, रितेश समेत कई सितारों ने खरीदा

18 सितंबर 2026 को 10:17 am बजे
बॉलीवुड में iPhone 18 Pro का क्रेज, रितेश समेत कई सितारों ने खरीदा

बॉलीवुड सितारों का लग्जरी लाइफ से पुराना नाता है. उनके पास महंगी कारों से लेकर शानदार घर तक मौजूद हैं. अब सितारों के पास Apple का न्यू iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max नजर आया है. किसी के पास ब्लू तो किसी के पास बरगंडी कलर नजर आया है.

भारत में Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की सेल शुरू हो चुकी है. सेल शुरू होने से पहले ही यह हैंडसेट कई फिल्मी स्टार्स के हाथों में नजर आ चुका है.

रितेश देशमुख ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने लेटेस्ट iPhone 18 Pro की पहली झलक दिखाई है. उन्होंने ग्लेशियर ब्लू कलर वाले iPhone 18 Pro Max के साथ इमेज पोस्ट की है और कैप्शन दिया है कि मेरे वाला ब्लू.

रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया देशमुख ने न्यू iPhone 18  Pro सीरीज का Burgundy कलर पसंद किया है, जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा है. जेनेलिया ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने न्यू Burgundy कलर को पसंद किाय है और उसके साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है.

नेहा धूपिया, करिश्मा तन्ना और कई सेलेब्स ने बरगंडी कलर वेरिएंट वाले iPhone 18 Pro Max के साथ इमेज शेयर कर चुकी हैं.

इस महीने की शुरुआत में आयोजित हुए ऐपल इवेंट के दौरान AP ढिल्लों और तृप्ति डिमरी पहुंचे थे. दोनों ने Apple CEO जॉन टर्नस के साथ मुलाकात की थी. तस्वीरों में दोनों को उनके साथ बातचीत करते नजर आए और iPhone मॉडल्स के साथ इमेज तक शेयर की थी. तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर इमेज शेयर करते हुए लिखा था कि Apple Park में एक यादगार शाम.

यह भी पढ़ें: सैकड़ों किलोमीटर का सफर, कई घंटे लाइन में... सबसे पहला iPhone 18 Pro खरीदने वाले हुए खुश

Apple iPhone 18 Pro सीरीज की आज पहली सेल शुरू हो चुकी है. हर बात की तरह ही इस साल भी लोगों ने ऐपल स्टोर्स के बाहर लंबी लाइनों में लगकर इंतजार किया है. कई लोगों ने सैकड़ों किलोमीटर का सफर किया और अपने शहर का पहला iPhone 18 Pro Max खरीदा है.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro के लिए गजब दीवानगी! दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु... रात से ही ऐपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें

Apple iPhone 18 Pro (256GB) की कीमत 1,64,900 रुपये है. वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है. दोनों ही हैंडसेट को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरगंडी कलर में पेश किया है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे