श्रीसंत ने सैसमन से नहीं मिलाया हाथ, KCL फाइनल के बाद दिखी दूरी!

खेल

श्रीसंत ने सैसमन से नहीं मिलाया हाथ, KCL फाइनल के बाद दिखी दूरी!

06 सितंबर 2026 को 03:44 pm बजे
श्रीसंत ने सैसमन से नहीं मिलाया हाथ, KCL फाइनल के बाद दिखी दूरी!

केरल क्रिकेट लीग (KCL) 2026 के फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का एक वीडियो चर्चा में है. वीडियो में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मंच पर एक-दूसरे के करीब नजर आते हैं, लेकिन दोनों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. इसके बाद फैन्स दोनों के बीच रिश्ते को लेकर सवाल उठाने लगे.

5 सितंबर (रविवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एस श्रीसंत एरीज सह-मालिक के तौर पर कोल्लम सेलर्स की ओर से फेयर प्ले अवॉर्ड लेने पहुंचे थे, जबकि संजू सैमसन लीग एंबेसडर और खास मेहमान के तौर पर समारोह में मौजूद थे.

Again some issues between both @sreesanth36 @san pic.twitter.com/rJxDyIFzcf

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के बीच कथित तनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, उपलब्ध फुटेज में सिर्फ दोनों के बीच हैंडशेक नहीं होने का पल दिखाई देता है.

संजू सैमसन के करियर के शुरुआती दौर में एस श्रीसंत की अहम भूमिका रही. जब सैमसन IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में मौका तलाश रहे थे. तब श्रीसंत ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) के ट्रायल के लिए जयपुर लेकर गए थे. उन्होंने तत्कालीन कोच राहुल द्रविड़ से भी सैमसन के टैलेंट का जिक्र किया था.

संजू के सपोर्ट में खुलकर उतरे थे श्रीसंत श्रीसंत इसके बाद भी कई मौकों पर सैमसन के समर्थन में नजर आए. जब सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल की टीम से बाहर कर दिया गया था, तो श्रीसंत उनके समर्थन में उतर आए थे और केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) पर निशाना साधा था. इसके बाद केसीए ने श्रीसंत को तीन साल के लिए बैन भी कर दिया था, लेकिन बाद में ये प्रतिबंध हटा लिया गया.

केसीएल 2026 के फाइनल में त्रिशूर टाइटन्स ने कालीकट ग्लोबस्टार्स को चार विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता. कालीकट ग्लोबस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167/9 रन बनाए. अखिल स्कारिया ने 45 और अश्विन आनंद ने 40 रनों की पारी खेली. रनचेज में अहमद इमरान 69 रन बनाए और संजीव सतीशन के साथ 87 रनों की साझेदारी की. इसके बाद कप्तान एमएस अखिल ने 11 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर त्रिशूर टाइटन्स को चैम्पियन बनाया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे