दिल्ली हादसा LIVE: दो की मौत, अब भी मलबे में दबे कई छात्र

शिक्षा

दिल्ली हादसा LIVE: दो की मौत, अब भी मलबे में दबे कई छात्र

06 सितंबर 2026 को 02:15 pm बजे
दिल्ली हादसा LIVE: दो की मौत, अब भी मलबे में दबे कई छात्र

दिल्ली में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना कार्यक्रम बीच में ही रुकवा दिया. दरअसल, अमित शाह गोवा में बीजेपी के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान दिल्ली में इमारत गिरने की सूचना मिलने पर उन्होंने अपने कार्यक्रम को बीच में ही रुकवा दिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है. उनका कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और NDRF के डायरेक्टर जनरल से बात कर ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया है.

Deeply distressed by the collapse of a building at Satya Niketan in Delhi. Spoke with the Chief Minister, Commissioner of Police, Delhi, and the Director General, NDRF, and assessed the situation on the ground. The local administration and the NDRF are conducting intensive rescue…

दिल्ली बीजेपी सांसद सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया हि कि इस मामले में सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी हादसे के कारणों की जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. रामवीर बिधूड़ी के मुताबिक, इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है.

मामले में एम्स का कहना है कि इमारत गिरने की घटना के बाद चार मरीज़ों को जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था. इनमें से दो मरीजों की हालत गंभीर है, एक बचावकर्मी को भी लाया गया था लेकिन उन्हें छुट्टी दे दी गई है. जबकि  एक मरीज़ को मृत अवस्था में लाया गया था.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस हादसे पर चिंता जताई है. उन्होंने NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने की अपील की है. राहुल गांधी का कहना है कि कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोपहर करीब 1:34 बजे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन को नानकपुरा गुरुद्वारे के पास एक इमारत गिरने की सूचना मिली. स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, CAT एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाएं मौके पर मौजूद हैं. NDRF की टीम भी पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है. मलबे में कितने लोग फंसे हैं इसका उचित आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है. मलबे से निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराए गए तीन लोगों की हालत गंभीर है. मलबे से अब तक छह लोगों को निकाला जा चुका है. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज जारी है.

इस हादसे को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है. DM, दिल्ली पुलिस, NDRF समेत विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री संपर्क में हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौके पर पहुंच गई हैं.

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस हादसे पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि जल्द से जल्द लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उनका कहना है कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और जो लोग फंसे हैं उन्हें निकालने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने बताया कि बचाव और राहत कार्य जारी है. उनका कहना है कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है और संबंधित टीमों को निर्देश दिया है कि वे घटनास्थल पर मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाएं.

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने इस हादसे को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि सरकार को तुरंत इन बच्चों और उनके परिवारों की मदद करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा न हो.

दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने प्रशासन से राहत और बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाने की अपील की है. उनकी मांग है कि सरकार इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे.

मलबे से एक व्यक्ति को जीवित निकाला गया है और एंबुलेंस में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने इस हादसे पर दुख जताया है. साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है.

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना अत्यंत दुखद है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी लोगों के सकुशल होने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।

11. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हादसे पर दुख जताते हुए दिल्ली सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं.

ये हादसा मोती बाग के सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास की है, जहां एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं.

फायर डिपार्टमेंट को 1 बजकर 33 मिनट पर इस हादसे की जानकारी मिली. फायर डिपार्टमेंट की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं. 3 से 4 लोगों को मलबे से निकाला भी जा चुका है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे